उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दो मिसाइलों का किया परीक्षण, अमेरिका ने दिया करारा जवाब

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उत्तर कोरिया ने 8.24 योंगंग पनडुब्बी से…

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद उत्तर कोरिया ने 8.24 योंगंग पनडुब्बी से दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि और अन्य देशों ने भी इसके लेकर उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी। दो क्रूज मिसाइलों के परीक्षण की पुष्टि उत्तर कोरिया ने की है। बता दें, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास हो रहा है। यह सैन्य अभ्यास 23 मार्च तक होने वाला है। उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को ‘युद्ध की तैयारी’ का नाम दिया है। जिसके कारण इस सैन्य अभ्यास से ठीक एक दिन पहले यह बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया है।

North korea

उत्तर कोरिया सरकार ने बताया है कि 12 मार्च रविवार के दिन प्रायद्वीप के पूर्व में दो क्रूज मिसाइलों परीक्षण किया गया है। यह क्रूज मिसाइलों ने टारगेट को मारने से पहले 7,563 से 7,575 सेकंड में 1,500 किमी तक उड़ान भरी है। यह दो मिसाईलों के टार्गेट में दक्षिण कोरिया और जापान में अमेरिकी ठिकाने हैं। आपको बता दें कि यूएन ने उत्तर कोरिया पर कई पांबदिया लगाई है, उसके बाद भी उत्तर कोरिया मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है।

अमेरिका ने हवा ध्वस्त होगा मिसाइल

अब इसके जवाब में अमेरिका ने बताया है कि वह उत्तर कोरिया के मिसाइलों के परीक्षण को सफल नहीं होने देगा और इसे हवा में ही ध्वस्त किया जाएगा। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने बताया कि पानी की सतह के नीचे से आक्रमक अभियानों का आंकलन करने के लिए इन मिसाइलों का परीक्षण किया गया था।

दक्षिण कोरिया ने मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की

दक्षिण कोरिया ने एक बयान में बताया है कि 13 मार्च सोमवार के दिन अज्ञात मिसाइलों के परीक्षण को रिकोर्ड किया है। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारी इस मिसईलों के परीक्षण की जानकारी के बारे में पता लगा रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका में परमाणु हथियार पहुंचाने के लिए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल डिजाइन की है।

Related post

चंद्रमा के खजाने के लिए दौड़! भारत के बाद अब जापान, अमेरिका, चीन भी मैदान में

चंद्रमा के खजाने के लिए दौड़! भारत के बाद…

चंद्रमा के खजाने के लिए दौड़! भारत के बाद अब जापान, अमेरिका, चीन भी मैदान में भारत के चांद मिशन पर…
अमेरिका में शूटआउट, फिलाडेल्फिया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत

अमेरिका में शूटआउट, फिलाडेल्फिया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों…

अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के इंडिपेंडेंस डे के 1 दिन पहले यह घटना घटी है। 8…
अमेरिका में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानीयों का हमला, देर रात लगाई आग

अमेरिका में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानीयों का हमला, देर…

खालिस्तानी समर्थकों ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में आग लगाई थी। सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरु पवन सिंह ने 8…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *