- ख़बरें
- February 13, 2023
- No Comment
- 1 minute read
एयरो इंडिया शो 2023 में क्या खास है? पीएम मोदी करेंगे इसका उद्घाटन, जाने समारोह से जुड़ी और बातें
कर्नाटक के बेंगलुरु के लिए आज यानी 13 फरवरी का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज से ‘एयरो इंडिया शो’…
कर्नाटक के बेंगलुरु के लिए आज यानी 13 फरवरी का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज से ‘एयरो इंडिया शो’ शुरू होने वाला है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों को हवाई प्रदर्शन और आकाश में तरह-तरह के करतब देखने को मिलेंगे। ये खास प्रदर्शन येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। यह शो 13-17 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें बड़ी तादात में एग्जीबिटर्स हिस्सा लेंगे, जिनमें 109 विदेशियों के साथ ही 807 लोग इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं, इसमें तमाम बड़े देशों की सहभागिता होगी, जिनमें रूस, अमेरिका, स्वीडन, फ्रांस और इजरायल शामिल हैं।
बता दें, यहां एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का प्रदर्शन होगा। इस साल भारत दुनिया को अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों से अवगत कराएगा। यही नहीं, साल 2025 तक की योजना का जिक्र करें तो 35 हजार करोड़ के हथियारों के एक्सपोर्ट करने पर विचार किया जा रहा है। पांच दिनों तक आयोजित होने वाली फ्लाईंग पास्ट में कुल 67 एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर भाग लेंगे। इसके साथ ही इसमें देश के 15 स्वदेशी हथियार और विमानों का प्रदर्शन होगा।
एयरो इंडिया शो का अब तक का इतिहास
वैसे तो ये एयरो इंडिया शो एयरोस्पेस-डिफेंस सेक्टर का बेहद खास प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी के तहत नए विमानों, हथियारों, तकनीकों का एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय लोगों के लिए एयर शो भी किए जाएंगे। मौजूदा समय में भारत के पास एक से बढ़कर एक हथियार है। इन हथियारों के प्रदर्शन के शो की शुरुआत 1996 में हुई थी। उसी के बाद से मौजूदा समय में हर दूसरे साल में इसका आयोजन होने लगा। वहीं अब तक कुल मिलाकर 13 बार एयरो इंडिया शो का आयोजन हो चुका है।
भारत की शक्ति का प्रदर्शन ये विमान करेंगे
स्वदेशी विमान हल्का तेजस- भारत का हल्का लड़ाकू विमान कहा जाने वाला विमान तेजस इस खास एयर शो में आकर्षण का केंद्र हो सकता है। इस विमान की ताकत का प्रदर्शन देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत कितना सुरक्षित है। 65,000 किलोग्राम का ये स्वदेशी विमान एक साथ 10 टारगेट पर निशाना साधने में सक्षम है।