अमेरिकी रिपोर्ट ने किया खुलासा- भारत अपने परमाणु हथियार का कर रहा आधुनिकीकरण, बीजिंग आया निशाने पर

अमेरिकी रिपोर्ट ने किया खुलासा- भारत अपने परमाणु हथियार का कर रहा आधुनिकीकरण, बीजिंग आया निशाने पर फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…

अमेरिकी रिपोर्ट ने किया खुलासा- भारत अपने परमाणु हथियार का कर रहा आधुनिकीकरण, बीजिंग आया निशाने पर

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) ने बताया है कि भारत अपने परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2022 की इस रिपोर्ट में संस्था ने कहा कि देश की परमाणु रणनीति अब पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर फोकस कर रही है। चीन से संभावित खतरों के विरूद्ध देश की बेहतर रक्षा के लिए चार नई हथियार प्रणालियां विकसित की जा रही है। इसमें कहा गया है कि भारत पुराने विमानों को बदलने के लिए नए विमान, मिसाइल और डिलीवरी सिस्टम बना रहा है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास आठ अलग-अलग परमाणु-सक्षम प्रणालियां हैं, जिनमें से प्रत्येक परमाणु मिसाइल लॉन्च की जा सकती है। इसमें कई तरह की मिसाइलें हैं और हर एक का इस्तेमाल अलग-अलग लक्ष्यों पर अटैक करने के लिए किया जा सकता है। चार तरह की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो जमीन से युद्ध करने के लिए तैयार हैं और दो तरह की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो समुद्र के माध्यम से इस्तेमाल हो सकती है। साथ ही, इसमें कहा गया है कि ऐसी और भी मिसाइलें विकसित की जा रही हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे जल्द ही इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग अब भारतीय बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज में आग गया है।

भारत के पास बहुत सारे हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम है।

इसका मतलब यह है कि यह बहुत शक्तिशाली परमाणु बम बना सकता है। अब तक भारत ने अपने द्वारा एकत्र की गई सामग्री से 138 परमाणु हथियार बनाए हैं। हालांकि, इन सब को हथियारों में नहीं बदला गया है। FAS का कहना है कि भारत के पास अपने भंडार में लगभग 160 परमाणु हथियार हैं और नई मिसाइलों को लैस करने के लिए इसे और जोड़ने की आवश्यकता होगी।

भारत को मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम मिलता है। देश अपनी प्लूटोनियम उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कम से कम एक और रिएक्टर बनाने की योजना बना रहा है। चीन के पास 350, अमेरिका के पास 5,428 और रूस के पास 5,977 की तुलना में पाकिस्तानके पास 165 परमाणु हथियार है। भारत के अन्य कई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और इसके परमाणु आधुनिकीकरण से संकेत मिलता है कि यह भविष्य में चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की योजना बना रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विशाखापट्टनम से करीब 50 किलोमीटर दूर रामबिल्ली गांव में आईएनएस वर्षा नाम का एक सीक्रेट मिलिट्री बेस बनाया जा रहा है।

Related post

Эвакуатор с скорой подачей техники за 10–15 минут

Надежная перевозка автомобиля эвакуатором без каких-либо сложностей Дорожные условия непредсказуемы, и даже самый проверенный транспорт может отказать в критический момент. Эвакуаторные…

Эвакуатор с низкой платформой для машин с малым клиренсом

Эвакуатор для негабаритного транспорта с надежной фиксацией Дорожные условия непредсказуемы, и даже самый проверенный транспорт может отказать в критический момент. Услуги…

Эвакуатор для спортивных автомобилей с бережной загрузкой

Эвакуация авто, если колеса заблокированы – использование спецоборудования Жизнь в современных мегаполисах, включая Москву, обязывает водителей не только быть внимательными на…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *