राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारत अब निरक्षर नहीं रहा, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर राष्ट्र हो गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारत अब निरक्षर नहीं रहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को इंडिया गेट पर झंडा…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारत अब निरक्षर नहीं रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को इंडिया गेट पर झंडा फहराया. उन्होंने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर कहा कि इस साल भारत G-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। भारत विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के लिए सभी के बीच शांति और समृद्धि का हमेशा पक्षधर रहा है।

74वें गणतंत्र मौके पर राष्ट्रपति का संदेश  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

भारत इस साल 74वां गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है। इस खास मौके पर बीते बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को खूबसूरत संदेश दिया। उन्होंने देश- देश में रहने वाले भारतीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जब हम देश में गणतंत्र दिवस मनाते हैं तो असल में हमने जो अब तक उपलब्धियां प्राप्त की है, हम उसका ही उत्सव मनाते हैं। हम सब एक है और सभी भारतीय हैं। भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे उभर रहा है। ये विश्व मंच पर एक आत्मविश्वास से भरपूर राष्ट्र का स्थान प्राप्त कर चुका है।

भारत की सभ्यता ज्ञान आधारित जीवन के लिए प्रासंगिक है। राष्ट्रपति का कहना था कि पिछले साल की भारत की उपलब्धियों में भारत दुनिया के पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर आया। आर्थिक रूप से अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में ये उपलब्धि कहीं न कहीं सराहनीय है। उन्होंने शिक्षा को लेकर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों को इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों को अपनाते अपनी पारंपरिक सभ्यता पर आधारित ज्ञान को समकालीन जीवन के लिए प्रासंगिक करना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से मिली उपलब्धियां भी हमें गर्व की अनुभूति करती है।

महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रपति की राय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण महिला और पुरुष के मध्य सिर्फ समानता की बात नहीं रह गई। उन्हे इसमें जरा भी अंदेशा नहीं है कि महिलाएं ही भविष्य के भारत को स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का योगदान अधिकतम होगा। सशक्तिकरण की दिशा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों सहित, कमजोर तबके की महिलाओं के उत्थान की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

Related post

Access Free SMS Online with Temporary Numbers for Verification…

Get Complimentary SMS Online with Our Temporary Numbers for Verification – Shield Your Privacy with Disposable Apps Receive SMS Online: A…

Get Free SMS Online Using Our Temporary Phone Numbers…

Get Free SMS via Our Temporary Phone Numbers Online for Verification – Safeguard Your Privacy with Disposable Applications Receive SMS Online:…

Receive Free SMS Online: Gain Access to Temporary Virtual…

Acquire Free SMS Online: Utilize Temporary Virtual Phone Numbers Without Privacy Worries in Canada with Our Disposable Numbers Complete Guide for…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *