- ख़बरें
- January 14, 2023
- No Comment
- 1 minute read
2023-24 का आम बजट- संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु होगा..जाने बजट से जुडी खास बाते।
2023-24 का आम बजट- संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु होगा..जाने बजट से जुडी खास बाते। 2023-24 का…
2023-24 का आम बजट- संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु होगा..जाने बजट से जुडी खास बाते।
2023-24 का आम बजट- इस महिने की 31 तारीख से शुरु होने जा रहा है बजट सत्र। यह बजट सत्र 31 जनवरी से 6 अप्रेल तक चलेगा। 66 दिनो तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 27 बैठके होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि , 14 फरवरी से 12 मार्च तक सामान्य अवकाश रहेगा। इस दौरान विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समितीयां अनुदानो की मांग की जांच और अपने मंत्रालयो तथा विभागो से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेगी।
बजट सत्र की शुरुआत कैसे होती है
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होती है बजट सत्र की शुरुआत। पिछले साल राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इस बार होने वाले बजट सत्र को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु संबोधित करेगी। वह पहली बार लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सदन को संबोधित करने की यह परंपरा भारतीय नही बल्की अंग्रेजो की है। 1950 से सत्र शुरु होने से पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है। इसका प्रावधान संविधान के आर्टिकल 86(1) में है। जिसके तहत चुनाव हो जाने के बाद के पहले और साल के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होती है। जिसके बाद ही दोनो सदनो का काम शुरु होता है। इस बार भी राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु के अभिभाषण के बाद इस पर चर्चा होगी और बाद में पीएम मोदी इसका जवाब देंगे।
गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र इस महिने की 31 तारीख से शुरु होगा। बता दें कि इकोनोमिक सर्वे भी आम तौर पर बजट से ठीक एक दिन पहलें संसद में पेश किया जाता है।
आम बजट भी 1 फरवरी को पेश कीया जाएगा। जिसे खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट संसद मे पेश करेगी। पांचवी बार निर्मला सीतारमण यह बजट पेश करेगी। बतौर वित्त मंत्री उनके नाम सबसे लंबा भाषण देने का भी रेकोर्ड है। 2 घंटे 42 मिनिट लंबा भाषण उन्हो ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए दिया था। जिसमे उन्हो ने अपना जुलाइ 2019 मे बनाए 2 घंटे एवं 17 मिनिट के रेकोर्ड को तोडा था।
आइए आम बजट के इतिहास पर डालते है एक नजर।
# 7 अप्रेल , 1860 को भारत में पहली बार बजट पेश किया गया था , और स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था।
# सबसे ज्यादा बार देश में बजट पेश करने का रिकॅार्ड मोरारजी देसाई के नाम पर दर्ज है। उन्हो ने आठ सालाना और दो इंटरिम बजट पेश किए है। वें अपने जन्मदिन के दिन बजट पेश करने वाले पहले व्यक्ति भी है। उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन पहला बजट साल 1964 मे और दूसरा बजट 1968 में पेश किया था।
# 1999 तक बजट फरवरी के अंतिम कार्यदिवस को शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन यशवंत सिन्हा जो की पूर्व वित्त मंत्री थे उनेहों ने इसे बदल कर सुबह 11 बजे कर दिया था।
# 2017 जो की पीएम मोदी का पहला कार्यकाल था इस कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री अरुन जेटली ने 2017 में बजट 1 फरवरी को पेश करने की परेपरा शुरु की। इसी के बाद आम बजट 1 फरवरी सुबह 11 बजे पेश कीया जाता हे।
# रेल्वे बजट और आम बजट वर्ष 2017 तक अलग अलग पेश किए जाते थे। लेकिन वर्ष 2017 में रेल बजट को आम बजट में समाहित कर दिया गया।जिसके चलते अब सिर्फ एक ही बजट पेश किया जाता है।
# वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पहली बार लोकसभा में परंपरागत किताब में छपे बजट के बजाय टैबलेट पर बजट पढा। जो डिजिटल इंडिया की बानगी दिखाता है।
# कोंग्रेस सरकार ने बजट को अंग्रेजी और हिंदी दोनो में पेश करना शुरु कर दिया था। दरअसल वर्ष 1955 तक बजट सिर्फ अंग्रेजी में ही पेश किया जाता था।