- Blog
- July 25, 2023
- No Comment
- 0 minute read
आखिर क्यों शादी के बाद तेजी से बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन, ये हैं कारण
जब लड़का और लड़की की शादी होती है तो दोनों के जीवन में काफी सारे परिवर्तन आते हैं। लेकिन लड़के…
जब लड़का और लड़की की शादी होती है तो दोनों के जीवन में काफी सारे परिवर्तन आते हैं। लेकिन लड़के की तुलना में लड़की के जीवन में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। लड़की को सामाजिक, व्यक्तिगत और शारीरिक तौर पर काफी सारे बदलावों से गुजरना पड़ता है। जिसमें प्रत्यक्ष दिखने वाले बदलाव होते हैं वजन का बढ़ना। आपने भी इस बात को नोटिस किया होगा कि जब लड़की की शादी होती है तो उसके बाद उसके वजन में वृद्धि होने लगती है। शादी के बाद लड़कियों का वजन कुछ खास कारणों की वजह से बढ़ता है।
जीवन शैली
शादी के बाद वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जीवन शैली होता है। शादी के बाद युवती की जीवन शैली बिल्कुल बदल जाती है। कई बार शादी के बाद शरीर से कैलरी की खपत कम हो जाती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है।
आहार में बदलाव
शादी के बाद जब व्यक्ति अपने ससुराल जाती है तो वहां के लोगों की खानपान की आदत उसे अपनानी होती है। कई बार शादी के बाद लड़कियों की खानपान की आदत अनहेल्दी हो जाती है, जिसकी वजह से वजन पर असर पड़ता है।
हार्मोनल चेंजेज
यह बात तो बिल्कुल स्वाभाविक है कि शादी के बाद लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिसकी वजह से भी वजन में बढ़ोतरी हो जाती है।
गर्भावस्था
गर्भावस्था में हर महिला का वजन तेजी से बढ़ता है। शादी के बाद जब इस अवस्था में महिला पहुंचती है तो उसका वजन बढ़ना स्वाभाविक है।