एशियन गेम्स 2023: भारत ने चौथे दिन जीते दो गोल्ड मेडल, महिला शूटिंग में किया कमाल, मेडल टैली में छठे स्थान पर

चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन कई गेम्स आयोजित किए गए। एशियाई खेलों के…

एशियन गेम्स 2023

चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन कई गेम्स आयोजित किए गए। एशियाई खेलों के पहले तीन दिनों में भारत ने 3 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीते। लेकिन अब महिलाओं ने अपना दम दिखाया और भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों की अंक तालिका में भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारतीय एथलीट अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत ने चौथे दिन भी जीता गोल्ड

भारत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। एशियन गेम्स में भारत ने चौथा गोल्ड जीता है। मनु भाकर, रिधम सांगवान और ईशा सिंह की टीम ने 1729 के स्कोर के साथ 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा भारत के अनंत जीत सिंह ने शूटिंग के पुरुषों के सिंगल इवेंट में देश को एक और सिल्वर मेडल दिलाया है। वहीं शूटिंग के जिस इवेंट में भारत की मनु भाकर मेडल से चूक गईं, उसी में ईशा सिंह ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। उन्होंने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ये कमाल किया है।

भारत ने चौथे दिन का गेम्स 14 मेडल के साथ खत्म किया। देश की बेटियां सिफ्ट सामरा, मनिनी कौशिक और आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं सिफ्ट कौर सिमरा ने 50 मीटर राइफल 3पी इंडिविजुअल इवेंट में 10.2 के आखिरी शॉट के बाद 469.6 के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

दूसरे और तीसरे नंबर पर चीन और कोरिया

चीन 130 मेडल के साथ पहले स्थान पर है, जबकि कोरिया 62 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं भारत 22 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। इसमें भारत के 5 गोल्ड मेडल शामिल है। चीन ने 72 गोल्ड मेडल जीते हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *