- ख़बरें
- February 4, 2023
- No Comment
- 1 minute read
असमः बाल विवाह के चलते बड़ी संख्या में हो रही पुरुषों की गिरफ्तारी, महिलाओ में जबरदस्त आक्रोश, जानें वजह
असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर बड़ी तेजी से कार्रवाई की जा रही है। राज्य में बाल…
असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर बड़ी तेजी से कार्रवाई की जा रही है। राज्य में बाल विवाह के खिलाफ मामले में अब तक करीब 2,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 4000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक उनके पास 8000 आरोपियों की सूची है। वहीं महिलाओं को अब घर और चलाने और बच्चों की चिंता हो रही है। असम की तमाम महिलाएं अपने पति और बेटों की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध करने के लिए सामने आ रही हैं। कई महिलाओं ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल किए हैं। बाकी महिलाओं का कहना है कि घर में पुरुषों के ना होने से उनकी गृहस्थी कैसे चलेगी?
गौरतलब है कि असम की कैबिनेट ने हाल में ही फैसला सुनाया है कि 14 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी करने वालों पर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाएगा। इसी के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और बाल विवाह को अवैध माना जाएगा। वहीं अब इसे लेकर राज्य में गिरफ्तार करने की कार्रवाई में भी तेजी आ रही है। मौजूदा समय में राज्यभर से 2,044 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
महिलाओं के विरोध करने की वजह
घर के बेटे और पति की गिरफ्तारी हो जाने के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आकर इसका खुलकर विरोध कर रही हैं। माजुली जिले से संबंध रखने वाली 55 वर्षीय महिला ने सवाल किया है कि इसमें पुरुषों की ही गिरफ्तारी क्यों की जा रहे है? उनके जेल जाने के बाद उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा? उनके पास आय का कोई अतिरिक्त साधन भी नहीं है।
वहीं नाम न बताने की शर्त पर जिले की एक महिला का कहना है कि उसका बेटा एक नाबालिक लड़की के साथ गायब हो गया था। उसकी इतनी सी गलती के कारण उसके पति को क्यों गिरफ्तार किया गया? वहीं मोरीगांव की मोनोवारा खातून का कहना था कि उनकी बहू जब 17 साल की थी तब उसका विवाह हुआ था। अब वो 19 साल की हो गई है और 5 महीने की गर्भ से है। ऐसे में उसकी देखभाल कौन करेगा?