मणिपुर के सीएम के घर पर हमले की कोशिश, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, फिर भड़की हिंसा

मणिपुर के मुख्यमंत्री के घर पर हमले की कोशिश की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 500…

मणिपुर में फिर हिंसा

मणिपुर के मुख्यमंत्री के घर पर हमले की कोशिश की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 500 मीटर पहले ही हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल, जुलाई से लापता दो मैतेई छात्रों के शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद मणिपुर में हिंसा फिर से भड़क गई है। बुधवार को राजधानी इंफाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

हिंसा में 50 लोग घायल हो गए

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। इस हिंसा में 50 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर स्कूली छात्र हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने थोबुल जिले के अवल स्थित बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी।इंफाल में बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी के घर पर हमला किया गया और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला भी जलाया गया। इंफाल पश्चिम जिले में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर के घर में आग लगाने की कोशिश की।

16 सितंबर को पांच युवक गिरफ्तार

16 सितंबर को मणिपुर पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार रखने और पुलिस की वर्दी पहनने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सभी पांचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अपर गृह सचिव एम प्रदीप सिंह ने बताया कि विशेष पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए हथियारों के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त वह पुलिस कमांडो की वर्दी में था। इनमें से एक पर यूएपीए लगाया गया है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *