- ख़बरें
- December 23, 2023
- No Comment
- 1 minute read
साक्षी मलिक के संन्यास के बाद बजरंग पुनिया ने पद्मश्री सम्मान लौटाया; पीएम आवास के बाहर सड़क पर रखा अवार्ड
बजरंग पुनिया ने पद्मश्री सम्मान लौटाया- भाररतीय कुश्ती को शुक्रवार को एक और झटका तब लगा, जब ओलंपियन बजरंग पुनिया…
बजरंग पुनिया ने पद्मश्री सम्मान लौटाया- भाररतीय कुश्ती को शुक्रवार को एक और झटका तब लगा, जब ओलंपियन बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा कर दी। इससे पहले, साक्षी मलिक ने डब्ल्यूएफआई का चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के प्रभुत्व के विरोध में कुश्ती से संन्यास की घोषणा की। वहीं, बजरंग के अवार्ड लौटाने को लेकर सरकार का कहना है कि यह उनका निजी फैसला है।
भारतीय कुश्ती महासंघ में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया समेत पहलवानों का संघर्ष अब भी जारी है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) चुनाव में बृजभूषण के विश्वासपात्र संजय सिंह के अध्यक्ष पद जीतने के बाद रियो ओलंपिक 2016 में कुश्ती में भारत के लिए पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी।
सरकार ने इसे पुनिया का निजी विचार बताया
वहीं, अब बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ में बृजभूषण शरण सिंह के वर्चस्व के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपना पद्मश्री पुरस्कार सरकार को लौटाने की घोषणा की है। हालांकि सरकार का कहना है कि ये बजरंग पुनिया का निजी फैसला है। चुनाव बहुत ही न्यायिक तरीके से हुआ है। इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। खेल मंत्रालय ने कहा, ”हम उन्हें पद्मश्री लौटाने का फैसला बदलने के लिए मना रहे हैं।”
बजरंग पुनिया ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
बजरंग पुनिया ने पद्मश्री सम्मान लौटाया- बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। पुनिया ने इस संबंध में पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। पूनिया ने ये लेटर एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। मेरे पास यह कहने के लिए यह पत्र है, यह मेरा बयान है। वहीं पुनिया ने यह अवार्ड पीएम आवास के बाहर सड़क पर रख दिया था। इसे बाद पुलिसकर्मी ने वहां से उठा लिया।