एवोकाडो को सुपरफूड कहा जाता है। एवोकाडो का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चूंकि एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए एवोकाडो का सेवन कई स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं एवोकाडो में क्या-क्या पोषक तत्व होते हैं और इससे स्वास्थ्य को किस प्रकार फायदा होता है।
1. एवोकाडो में विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन एवोकाडो का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
2. हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।
3. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में एवोकाडो का सेवन काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में फाइबर होता है और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पाचन संबंधी रोगों को ठीक करने में भी मदद करता है।
4. जोड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत होने पर एवोकाडो का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एवोकाडो में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
5. एवोकाडो का सेवन हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि एवोकाडो कैल्शियम से भरपूर होता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
6. शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बहुत खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि एवोकाडो का सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
7. एवोकाडो का सेवन आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं, एवोकाडो के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
8. कई लोगों को एवोकाडो से एलर्जी होती है, इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत अधिक एवोकाडो का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। एवोकाडो का अधिक सेवन लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए लिखी गई है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी बात पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।