- ख़बरें
- February 24, 2023
- No Comment
- 1 minute read
भारतवंशी ने दुनिया में परचम लहराया, मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा बने विश्व बैंक के अध्यक्ष
भारतवंशी ने दुनिया में परचम लहराया, मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा बने विश्व बैंक के अध्यक्ष अमेरिका में भारतीय…
भारतवंशी ने दुनिया में परचम लहराया, मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा बने विश्व बैंक के अध्यक्ष
अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेस लीडर अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस के द्वारा की गई है। वे मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ रह चुके हैं। अजय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्फीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स में डिग्री की है।
अजय बंगा की बात करें तो उनकी उम्र 63 साल है। वह भारतीय मूल के हैं और फिलहाल अमेरिका में रहते हैं। वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। वह नीदरलैंड में निवेश होल्डिंग कंपनी, जिसका नाम एक्सोर कंपनी हैं, के अध्यक्ष भी हैं। बंगा यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। यह भारत में निवेश करने वाली 300 से अधिक सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।
बंगा को 2016 में पद्मश्री मिला था
अजय बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 को खड़की छावनी, पुणे में एक सिख परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उनके पिता की बात करें तो उनका नाम हरभजन सिंह बंगा है। वो एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हैं। उन्होंने भारतीय सेना में सेवा की है। वर्ष 2016 में अजय बंगा को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।