मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, किरण रिजिजू को पद से हटाया गया, इन्हें मिली कानून मंत्री की जिम्मेदारी

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। किरण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है।…

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। किरण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर मंत्रिमंडल में फेरबदल को मंजूरी दे दी है। अब किरण रिजिजू का तबादला कानून मंत्रालय से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय कर दिया गया है। वहीं, रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

Big reshuffle in Modi cabinet, Kiren Rijiju was removed from the post, he got the responsibility of Law Minister

हाल ही में, किरेन रिजिजू ने सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी भी तरह के टकराव को खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेद अपरिहार्य हैं, लेकिन इसे संघर्ष के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें कि किरेन रिजिजू ने आठ जुलाई 2021 को कानून और न्याय मंत्री का पदभार संभाला था। उससे पहले रिजिजू ने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया था।

Related post

2014 के बाद मोदी कैबिनेट में बदलाव कर ताकतवर हुए 5 ऐसे मंत्री, अब कुर्सी पर खतरा!

2014 के बाद मोदी कैबिनेट में बदलाव कर ताकतवर…

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस लिहाज से मोदी सरकार की कैबिनेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *