बिहार सरकार ने जारी की जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट, जानें किस जाति की कितनी है संख्या

बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट को बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक…

बिहार की जनगणना रिपोर्ट

बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट को बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार ने पेश किया। इसी के साथ बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 36.01% अत्यंत पिछड़ा वर्ग और 27.13% पिछड़ा वर्ग है। इसमें सबसे ज्यादा 14.25% यादव है। वहीं राज्य में सामान्य वर्ग की संख्या 15.52% है। इसमें 3.65% ब्राह्मण, 3.45% राजपूत (ठाकुर) और सबसे कम संख्या 0.60% कायस्थों की है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.65 प्रतिशत बताई गई है। बता दें, बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। सरकार ने विवादास्पद जाति आधारित सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

बिहार में किसकी कितनी आबादी

वर्ग आंकड़े (प्रतिशत में)
• अति पिछड़ा – 36.01%
• पिछड़ा – 27.12%
• अनुसूचित जाति – 19.65%
• अनुसूचित जनजाति – 1.06%
• सामान्य – 15.52%

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के निष्कर्ष जारी किए। इसमें खुलासा हुआ है कि पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की कुल आबादी का 63% है। बिहार के विकास आयुक्त मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह जातीय गणना पर एक बुकलेट जारी की, जिसके अनुसार राज्य की कुल जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 से कुछ अधिक है। इसमें 2 करोड़ 83 लाख, 44 हजार, 160 परिवार हैं, जिसमें से 36% के साथ ईबीसी सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओबीसी 27.13% हैं। 19.65% अनुसूचित जाति, 1.68% अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग 15.52% है।

इसी के साथ बिहार की आबादी में 82 फीसदी हिंदू हैं और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं। बिहार में 2011 से लेकर 2022 के बीच हिंदुओं की आबादी घटी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, हिंदू आबादी 82.7 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 16.9 प्रतिशत थी।

बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी

धर्म आबादी (प्रतिशत में)
• हिंदू – 81.99
• मुस्लिम – 17.7
• ईसाई – 0.057
• सिख – 0.011
• बौद्ध – 0.085
• जैन – 0.009
• अन्य – 0.127
• कोई धर्म नहीं – 0.0016

1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं

बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार ने बताया कि बिहार में हुई जनगणना के अनुसार, प्रदेश की जनसंख्या में बिहार के बाहर रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। बिहार राज्य में रहने वालों की कुल आबादी 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है। इसमें पुरुषों की कुल जनसंख्या 6 करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है और महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 हैं। जनगणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *