‘चंद्रयान 3’ सफलतापूर्वक धरती की कक्षा से निकला, इस तारीख को चंद्रमा की सतह पर करेगा लैंड

इसरो का मिशन ‘चंद्रयान 3’ सफलतापूर्वक अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। इसरो ‘चंद्रयान 3’ को लेकर हर अपडेट…

इसरो का मिशन ‘चंद्रयान 3’ सफलतापूर्वक अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। इसरो ‘चंद्रयान 3’ को लेकर हर अपडेट समय-समय पर लोगों के साथ शेयर कर रहा है। हाल ही में इसरो ने चंद्रयान 3 को लेकर अपडेट ट्विटर पर शेयर की, जिसके मुताबिक ‘चंद्रयान 3’ सफलतापूर्वक धरती की कक्षा से बाहर निकल चुका है और अब वह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा।

इसरो ने बताया कि ‘चंद्रयान 3’ जैसे ही चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा, उसे कक्षा में स्थापित करने के लिए 5 अगस्त से काम शुरू हो जाएगा। मंगलवार को ट्रांस लूनर इंजेक्शन के बाद ‘चंद्रयान 3’ चंद्रमा के और करीब पहुंच जाएगा। इसरो ने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लेंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया जाएगा।

गगनयान में होगा एलवीएम एम4 रॉकेट का प्रयोग

बता दें कि ‘चंद्रयान 3’ के एलवीएम एम4 रॉकेट से सफल लॉन्च के बाद मानव को अंतरिक्ष में ले जाने के कार्यक्रम को भी बल मिलेगा। क्योंकि इसरो इसी रॉकेट का उपयोग गगनयान अभियान के लिए करेगा। इस अभियान के तहत 3 लोगों को 3 दिन के लिए धरती की 400 किलोमीटर की कक्षा में ले जाया जाएगा और फिर सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाया जाएगा।

Related post

जी-20: रात्रिभोज के न्योते का निमंत्रण वायरल, ‘इंडिया’ की…

सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे प्रेसिडेंट ऑफ…
चंद्रयान-3: रोवर ‘प्रज्ञान’ के सामने आई बड़ी चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे पार की बाधा

चंद्रयान-3: रोवर ‘प्रज्ञान’ के सामने आई बड़ी चुनौती, वैज्ञानिकों…

इसरो का मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर अपना काम कर रहा है। 23 अगस्त को लैंडिंग के बाद, प्रज्ञान रोवर…
‘चंद्रयान 3’ की पूरी दुनिया में हो रही तारीफ, चीन ने अभियान को कमतर दिखाने की कोशिश की

‘चंद्रयान 3’ की पूरी दुनिया में हो रही तारीफ,…

भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों की कतार में शामिल हो गया है। बुधवार को भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *