अपनी हरकतों से नहीं बाज नहीं आ रहा चीन, खरीदे नुकीले हथियार, जानें कब हुआ था इस्तेमाल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीजिंग में सेना को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आपको बता…

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीजिंग में सेना को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले हफ्ते G20 की बैठक हुई थी, जिसमें भारत और चीन के बीच कूटनीतिक बातचीत हुई थी। इसके बावजूद चीन ने अपनी नापाक हरकतें शुरू कर दी है और गलवान घाटी में हिंसा को दोहराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की थी, जिसमें भारत-चीन सीमा विवाद को शीर्ष पर रखने के लिए कहा गया था। पूर्वी लद्दाख में पिछले दो साल से ज्यादा समये भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी बढ़ गई थी।

China

सीमा विवाद सुलझाने के लिए चीन का सकारात्मक रवैया दिख रहा है, तो दूसरी तरफ घातक हथियार खरीद रहा है। यह हाथ से लड़नेवाले हथियार साल 2020 के दौरान हुई गलवान हिंसा के दौरान उपयोग किए गए थे। LAC पर गलवान हिंसा के बाद भी स्थिति ठीक नहीं हुई है, उस समय यह नुकीले हथियार की खरीदी की गई है। इस हलचल को देखकर विशेषज्ञ बता रहे हैं कि चीन इन घातक हथियारों का उपयोग भारतीय सैनिकों के खिलाफ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कर सकता है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने की नुकीले हथियार की खरीदी

चीन की PLA (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) ने नुकीले हथियार की खरीदी की है। साल 2020 में नुकीले हथियार गलवान घाटी झड़प हुई थी, जिसमें इन नुकीले हथियारों से 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। इस झड़प में चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। स्पाइक्स और नुकीले कांटे से यह हथियार तैयार किया जाता है। सीधे तरीके से इस हथियार के बारे में बताया जाए तो लकडी के उपर नुकीले तार लगाए जाते हैं। इन नुकीले हथियारो का उपयोग करने के लिए चीनी सैनिको को तालीम भी दी गई है।

Related post

चीन एलओसी पर भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना को मजबूत कर रहा, मीडिया रिपोर्टों में दावा

चीन एलओसी पर भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना को…

चीन भारत के खिलाफ अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। अब चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है…
चीन बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित, हजारों एकड़ फसलें नष्ट, सैकड़ों जानवर मारे गए

चीन बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित, हजारों एकड़ फसलें…

चीन में इस वक्त तबाही का माहौल है। भारत का पड़ोसी देश बाढ़ और भीषण गर्मी का सामना कर रहा है।…
चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे जहाज की तलाश के लिए नेवी ने भेजा विमान

चीन के प्रति भारत ने रखा बड़ा दिल, डूबे…

चीन ने हिंद महासागर में डूबे चीनी जहाज और उसमें सवार 39 लोगों का पता लगाने में भारत की मदद मांगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *