- राजनीति
- September 5, 2023
- No Comment
- 1 minute read
जी-20: रात्रिभोज के न्योते का निमंत्रण वायरल, ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने पर घमासान
सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे प्रेसिडेंट…
सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत शब्द लिखा गया है। निमंत्रण जी-20 सम्मेलन के पहले दिन के रात्रि भोज यानी नौ सितंबर के लिए है। हालांकि, इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की जा सकी है। ऐसी संभावना है कि आगामी संसद सत्र में सरकार अनुच्छेद 1 से इंडिया शब्द को बदल सकती है।
केजरीवाल ने बोला हमला
INDIA गठबंधन से ये लोग इतना बौखलाए हुए हैं कि देश का नाम तक बदल देंगे? अगर कल हमने अपने गठबंधन का नाम “भारत” रख लिया तो क्या “भारत” नाम भी बदल देंगे? pic.twitter.com/LS8ECPlNmF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 5, 2023
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘इंडिया’ शब्द से इतना घबरा गई है कि इसे बदलने पर तुल गई है। अगर कल विपक्षी गठबंधन के नेता मीटिंग कर ‘इंडिया’ से नाम बदलकर ‘भारत’ कर लें तो क्या फिर देश का नाम भी सरकार बदल देगी।
शशि थरूर ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंडिया को भारत बुलाने पर कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है। यह देश के दो नामों में से एक है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इतनी बेवकूफ नहीं होगी कि इंडिया नाम को पूरी तरह से हटा दे, जिसकी सदियों में बनी एक ब्रांड वैल्यू है। हमें दोनों ही नामों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए। एक नाम जो पूरी दुनिया में पहचाना जाता है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इनको बाबा साहब के संविधान से दिक्कत है। आपकी नफरत आपका डर आपकी बौखलाहट साफ है। आप INDIA से घबराते हैं। अब ये सनक बन चुका है, अपने देश और अपनी मां का नाम कौन बदलता है। मोदी जी हमसे डरते हैं और हमें अपना शत्रु मानते हैं, लेकिन दुश्मनी आज आप देश से निभाने लगे। वे अच्छे से जानते हैं उनके पास राज्य सभा में बहुमत नहीं है।
भाजपा के मन में नफरत है: गौरव गोगोई
G-20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्वारा मेहमानों को भेजे गए आमंत्रण पत्र में रिपब्लिक ऑफ 'इंडिया' की जगह रिपब्लिक ऑफ 'भारत' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
INDIA से इतना डर?
यह विपक्ष के लिए मोदी सरकार की नफरत है या एक डरे और सहमे हुए तानाशाह की सनक?
— Congress (@INCIndia) September 5, 2023
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ISRO ने जो चंद्रयान भेजा, वह गुलामी का प्रतीक है? ISRO, IIT में जो इंडिया है उसे बदलेंगे? क्या IIT गुलामी का प्रतीक है? INDIA गठबंधन का गठन होने के बाद भाजपा के मन में नई नफरत जाग चुकी है। भाजपा को 2014 से अब तक ‘इंडिया’ शब्द से कोई दिक्कत नहीं थी। सरकार मुख्य मुद्दा से ध्यान भटका रही है।