- ख़बरें
- December 26, 2023
- No Comment
- 1 minute read
CPI नेता ने कहा- राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे, BJP नेता बोलीं- आएंगे वहीं, जिन्हें प्रभु राम ने बुलाया है
CPI नेता ने कहा- अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो-शोरों से हो रही है। इसके लिए…
CPI नेता ने कहा- अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो-शोरों से हो रही है। इसके लिए सभी दिग्गज नेताओं और शख्सियतों को निमंत्रण भी भेजा गया है। 24 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी तमाम प्रबंध किए जा रहे हैं।
वहीं, CPI(M) नेता बृंदा करात से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगी तो उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल नहीं होगी। हम धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं, लेकिन वे एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रहे हैं। यह एक धार्मिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण है। यह सही नहीं हैं।” वहीं सीताराम येचुरी ने भी कहा कि उन्हें निमंत्रण जरूर मिला है, लेकिन वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।
वहीं, बीजेपी नेताओं की भी वृंदा करात के बयान पर प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है। लेकिन कहते हैं ना कि जिन्हें बुलावा आता है, वही भगवान के दरबार में पहुंचते हैं। इसलिए इस प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचेंगे वही, जिन्हें भगवान राम ने बुलाया है। इसमें कोई अचरज वाली बात नहीं है।
22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा
बता दें, 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर राम नगरी में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। समारोह से ठीक पहले अयोध्या का चप्पा-चप्पा सुरक्षा के घेरे में लाया जा रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार किया है। इस दौरान जिले के सभी प्री बुकिंग होटल को रद्द कर दिया गया है।
#WATCH केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "सभी को निमंत्रण भेज दिया गया है लेकिन पहुंचेंगे वही जिन्हें भगवान राम ने बुलाया है।'" https://t.co/hNr2mXPAjL pic.twitter.com/qsBM7REu36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2023