अरब सागर में चक्रवात ‘तेज’ आज भीषण तूफान में होगा तब्दील, जानें किसने दिया यह नाम

अरब सागर के ऊपर चक्रवात ‘तेज’ के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) में तब्दील होने की…

अरब सागर में चक्रवात

अरब सागर के ऊपर चक्रवात ‘तेज’ के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) में तब्दील होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 21 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर, सोकोट्रा (यमन) से लगभग 330 किमी पूर्व सलालाह (ओमान) से 690 किमी पूर्व में भीषण तूफान तेज हो गया। 22 अक्टूबर की दोपहर को तूफान के अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

अरब सागर के ऊपर बना तूफान 25 अक्टूबर की सुबह अल गैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजरने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। इससे पहले, मौसम एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र दबाव क्षेत्र में बदल गया है और रविवार तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर दक्षिणी ओमान और निकटवर्ती यमन तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

तूफान ‘तेज’ का नाम भारत ने दिया

2017 में बांग्‍लादेश ने तूफान को ‘ओखी’ नाम दिया था और इसके बाद सोमालिया में आए तूफान को भारत ने ‘गति’ नाम दिया था। अब 2023 में आए चक्रवाती तूफान को बांग्‍लादेश ने ‘बिपरजॉय’ नाम दिया था और इसके बाद आने वाले तूफान का नाम भारत ही तय करेगा। भारत ने अगले तूफान को ‘तेज’ नाम दिया है। इस तरह अरब सागर में उठा तूफान का नाम ‘तेज’ भारत ने दिया है।

Related post

Access Free SMS Online with Temporary Numbers for Verification…

Get Complimentary SMS Online with Our Temporary Numbers for Verification – Shield Your Privacy with Disposable Apps Receive SMS Online: A…

Get Free SMS Online Using Our Temporary Phone Numbers…

Get Free SMS via Our Temporary Phone Numbers Online for Verification – Safeguard Your Privacy with Disposable Applications Receive SMS Online:…

Receive Free SMS Online: Gain Access to Temporary Virtual…

Acquire Free SMS Online: Utilize Temporary Virtual Phone Numbers Without Privacy Worries in Canada with Our Disposable Numbers Complete Guide for…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *