दिल्ली मर्डर केसः साक्षी के पिता ने बदला बयान, अब कहा- साक्षी एक साल से साहिल के संपर्क में थी

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से की हत्या हर किसी के जहन में है।…

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से की हत्या हर किसी के जहन में है। पुलिस ने आरोपी साहिल को चंद घंटों में ही दबोच लिया था और गुरुवार को कोर्ट ने साहिल को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर में दर्ज घटना स्थल का दौरा कर सीन रीक्रिएट दिया था।

 

वहीं, अब इस मामले में साक्षी के पिता ने एक खुलासा किया है। उसके पिता ने कहा है कि साहिल साक्षी को एक साल से जानता था। साक्षी भी साहिल से बात कर रही थी। जब उसके पिता उसे बार-बार कहते थे कि वह साहिल से बात न करे तो वह परेशान होकर घर से बाहर चली जाती थी। साक्षी पिछले दस दिनों से अपनी सहेली नीतू के यहां रह रही थी।

इसलिए साक्षी रहती थी नीतू के घर

साक्षी की दोस्त नीतू ने भी उसके परिवार को बताया कि साक्षी की हत्या कर दी गई है। साक्षी पिछले दस दिनों से अपने घर पर नहीं बल्कि नीतू के घर पर रह रही थी। हालांकि, इससे पहले साक्षी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे साहिल नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं। उसके पिता ने बताया कि वह साहिल से मिल सके, इसलिए वह नीतू के यहां रहती थी। उसे उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं समझती थी। वहीं अब पुलिस नीतू से भी पूछताछ कर रही है, क्योंकि वह साक्षी की गहरी राजदार है।

Related post

पिता की दूसरी शादी में रोड़ा बन रही थी बेटियां, गला घोंटकर कर दी हत्या

पिता की दूसरी शादी में रोड़ा बन रही थी…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला में एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला घोट कर हत्या कर दी।…
घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हथौड़ा मारकर…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां पर 14 साल की…
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को टुकड़े कर कुकर में पकाया, फिर मिक्सर में पीसकर कुत्ते को खिलाया

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को टुकड़े कर…

मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी से महिला के शव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *