पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में, दिल्ली में पड़ रही जबर्दस्त कड़ाके की ठंड; ट्रेनों पर भी पड़ रहा असर

उत्तर भारत कोहरे की चपेट में- इस वक्त पूरा उत्तर भारते कोहरे की चपेट में है। इस कारण लोग खुद…

उत्तर भारत कोहरे की चपेट में- इस वक्त पूरा उत्तर भारते कोहरे की चपेट में है। इस कारण लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसी के साथ कई राज्यों में घने कोहरे से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विजिबलिटी भी कम है। इस कारण ट्रेनों की टाइमिंग पर भी इसका असर पड़ रहा है।

उत्तर भारत कोहरे की चपेट में

कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को दिल्ली में सुबह के तापमान में वृद्धि देखने को मिली। वहीं दृश्यता के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज भी सीवियर कोल्ड डे की संभावना जताई है। ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। संभवतः धूप निकल सकती है लेकिन इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। पूरे दिन कोहरे की हल्की परत बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। दिल्लीवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

दिल्लीवासियों को प्रदूषण से भी राहत नहीं

अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। घने कोहरे के असर से IGI एयरपोर्ट पर तड़के साढ़े तीन बजे दृश्यता का स्तर 150 मीटर तक रह गया। सुबह साढ़े पांच बजे तक भी यही स्थिति रही। इसके बाद इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 300 मीटर तक आ गया। उधर नए साल के पांचवे दिन भी दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 356 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

कोहरे के कारण ट्रेनें हो रही विलंब

कोहरे का असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों पर देखने को मिली। कई ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची। हालांकि पांच घंटे से ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या कम हो रही है। दिल्ली पहुंचने और यहां से चलने वाली 31 ट्रेनें एक घंटे से से अधिक लेट हैं। इनमें से दरभंगा हमसफर क्लोन और खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर करीब 12 घंटे जबकि नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से खुलेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *