पाकिस्तान में चलती बस में लगी लगी आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत, 15 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक…

पाकिस्तान में चलती बस में लगी लगी आग

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक चलती बस में आग लग गई, जिसमें से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। बस जलने की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कितना दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जिस बस में आग लगी है, वह राजधानी इस्लामाबाद से चलकर कराची जा रही थी। रेस्क्यू से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा तब हुआ, जब बस पिंडी भट्टियां के पास पहुंची। जहां पहुंचने पर चलती बस में अचानक आग लग गई।

आईए जानते हैं कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने घटना की वजह बताई है। पुलिस ने कहा कि बस अपनी रफ्तार से गुजर रही थी। तभी बस की अचानक टक्कर एक पिक-अप वैन से हो गई। इस वैन में बड़ी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। इसी वजह से टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और इतना भयानक हादसा हो गया। इसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा में धमाके में 11 मजदूरों की मौत

इससे पहले, खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के शव्वाल तहसील में भी एक बड़ा हादसा हुआ। जहां एक वैन में धमाका हुआ, जिसकी वजह से 11 निर्दोष मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका शव्वाल तहसील में गुल मीर कोर्ट के पास हुआ है। यहां से एक सैन्य काफिला गुजरा था। तभी आईडी ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में काफी निर्दोष मजदूर आ गए।

Related post

Эвакуатор с скорой подачей техники за 10–15 минут

Надежная перевозка автомобиля эвакуатором без каких-либо сложностей Дорожные условия непредсказуемы, и даже самый проверенный транспорт может отказать в критический момент. Эвакуаторные…

Эвакуатор с низкой платформой для машин с малым клиренсом

Эвакуатор для негабаритного транспорта с надежной фиксацией Дорожные условия непредсказуемы, и даже самый проверенный транспорт может отказать в критический момент. Услуги…

Эвакуатор для спортивных автомобилей с бережной загрузкой

Эвакуация авто, если колеса заблокированы – использование спецоборудования Жизнь в современных мегаполисах, включая Москву, обязывает водителей не только быть внимательными на…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *