17 सितंबर से इन 3 राशि वालों के लिए समय है शुभ, दिन रात मिलेगी सफलता और पैसा

17 सितंबर से इन 3 राशि वालों के लिए समय है शुभ, दिन रात मिलेगी सफलता और पैसा ग्रहों के…

17 सितंबर से इन 3 राशि वालों के लिए समय है शुभ, दिन रात मिलेगी सफलता और पैसा

17 सितंबर से इन 3 राशि वालों के लिए समय है शुभ, दिन रात मिलेगी सफलता और पैसा
ग्रहों के राजा सूर्यदेव किसी भी राशि में एक माह तक रहते हैं और 30 दिन बाद राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। सूर्य अभी अपनी ही राशि सिंह में गोचर कर रहै हैं। लेकिन 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा और 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा। उसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा।

जब तक सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे तब तक तीन राशि वालों की चांदी रहेगी। यानी सूर्य के राशि परिवर्तन से इन तीन राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस राशि के जातकों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा और इन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ वाहन और धन का भी लाभ होगा। तो आइए आपको बताते हैं कि सितंबर महीने में सूर्य के राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आय का नया स्रोत बनेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को सूर्य लाभ देगा। इस दौरान उनका भाग्य बुलंद रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें बड़ा फायदा होगा। घर में विलासितापूर्ण वस्तुओं का आगमन होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

धन राशि

सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देगा। इस गोचर से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अचानक आय बढ़ने लगेगी और व्यापार में भी लाभ होगा। इस समय आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *