मुंबई की डबल डेकर बसों को अलविदा: आखिरी सवारी पर भावुक हुए ड्राइवर, 86 साल से कर रहे सेवा, आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट

पिछले 8 दशकों से मुंबई की सड़कों पर चलने वाली डबल डेकर बस अब अलविदा कह चुकी है। बस ने…

मुंबई की डबल डेकर बसों को अलविदा

पिछले 8 दशकों से मुंबई की सड़कों पर चलने वाली डबल डेकर बस अब अलविदा कह चुकी है। बस ने शुक्रवार को अपनी आखिरी यात्रा पूरी की। फूलों और गुब्बारों के साथ बस को विदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। एक बस को मुंबई के हॉल ऑफ फेम में रखा जाएगा। दरअसल, प्रदूषण पर रोकथाम के लिए इन बसों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करने लगे।

सोशल मीडिया पर लोग भावुक हुए

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बस से जुड़ी अपनी भावनात्मक यादें साझा कीं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर बस की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मुंबई पुलिस, मैं अपने बचपन की सबसे खास यादों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता हूं।’ वहीं अन्य यूजर्स भी सोशल मीडिया पर इस बस से जुड़ी अपनी-अपनी यादें शेयर करने लगे। कई लोगों ने भावुक पोस्ट भी किए।

म्यूजियम में एक बस रखी जाएगी

मुंबई की इन डबल डेकर बसों की अब विदाई हो चुकी है। इनमें से एक बस को मुंबई के हॉल ऑफ फेम में रखा जाएगा। शहर की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए BEST की एक डीजल डबल डेकर बस को एक संग्रहालय या डिपो में रखा जाएगा।

पुरानी बस की जगह नई एसी बस आएगी

ग्रेटर मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट प्रदूषण को कम करने के लिए इन डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदल रहा है। अब मुंबई में डीजल बसों की जगह नई इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसें चलेंगी। शहर में ऐसी 25 बसें पहले से ही चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक मुंबई में करीब 900 ई-बसें संचालित की जाएंगी। प्रत्येक बस में 73 यात्री एक साथ बैठ सकते हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *