नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘शकुनी मामा’ फेम गुफी पेंटल, हार्ट फेलियर के चलते निधन

छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘महाभारत’ में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल को भला कौन नहीं जानता।…

छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘महाभारत’ में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल को भला कौन नहीं जानता। 78 साल के अभिनेता का आज इनका निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके भतीजे ने दी है। इन्होंने 5 जून की सुबह 9 बजे अपनी आखिरी सांस ली है। गुफी पेंटल के निधन से से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बी.आर चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल आज हमारे बीच नहीं रहे। इन्होंने अपने शानदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाई थी। ये बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं ये मुंबई अंधेरी में स्थित एक अस्पताल में एडमिट भी थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने दी है।

Gufi Paintal, 'Shakuni Mama' fame of 'Mahabharata', died due to heart failure
पहले फरीदाबाद में चला इलाज

गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाना तय किया गया है। एक्टर जब फरीदाबाद में थे, तभी उनकी तबीयत खराब हुई थी। पहले इन्हें फरीदाबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं बाद में गुफी को मुंबई लाकर एडमिट किया गया। ये 31 अप्रैल से अस्पताल में एडमिट थे।

10 दिन से आईसीयू में थे

हितेन पटेल ने नामी न्यूजपेपर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि गुफी पेंटल का निधन सोमवार यानी आज सुबह 9 बजे हुआ है। इनका हार्ट फेल हुआ था। हालांकि ये काफी समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले हितेन ने ‘नवभारत टाइम’ से बातचीत के दौरान बताया था कि गूफी पेंटल करीब 10 दिन से आईसीयू में भर्ती थे। ये डॉक्टरो की निगरानी में थे। वहीं बीच में उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ था, लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर के चलते इनकी मौत हो गई।

फिल्मों से अभिनय की दुनिया में कदम रखा

गुफी पेंटल के एक्टिंग करियर की शुरुआत वैसे तो फिल्मों से हुई थी। लेकिन इनको असली पहचान ‘महाभारत’ के शो से मिली थी। इसमें इन्होंने ‘शकुनी मामा’ के किरदार बखूबी रूप से निभाया था। वहीं 80 दशक में ये तमाम फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आए। इनके आखिरी टीवी शो का जिक्र करे तो ये ‘जय कन्हैया लाल की’ था।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *