और खतरनाक हुआ ‘हैमून’, इन 12 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

त्योहारी सीजन के दौरान भारत पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को समुद्र में तूफान उठ गया है।…

हैमून

त्योहारी सीजन के दौरान भारत पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को समुद्र में तूफान उठ गया है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शाम को तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने इस पर अपडेट देते हुए कहा है कि इसका भारतीय तट पर कोई खास असर नहीं होगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने देशेरा पर कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ेगी। यूपी में कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान है। वहीं देश में किसी भी वक्त पूर्वोत्तर में बारिश के दस्तक देने की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारतीय राज्य केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ओडिशा और अंडमान निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का यह सिलसिला नवंबर की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मंगलवार को जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट मिला है उनमें ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान और लक्षद्वीप के कुछ हिस्से शामिल हैं। इन राज्यों में दशहरा के त्योहार के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। यहां आज भी सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा लेह लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल उत्तराखंड समेत जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के कारण मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related post

CM पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की खुदकुशी, छुट्टी नहीं मिलने से था परेशान

CM पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *