- स्वास्थ्य
- September 2, 2023
- No Comment
- 1 minute read
एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए? जानें अधिक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में
एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए? जानें अधिक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में सेब के बारे…
एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए? जानें अधिक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में
सेब के बारे में कहा जाता है कि अगर आप नियमित रूप से एक सेब खाते हैं तो आपको कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, यानी नियमित रूप से सेब खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे प्रेरित होकर कई लोग फिट रहने के लिए रोजाना सेब खाते हैं।
लेकिन आयुर्वेद के अनुसार किसी भी चीज की अधिक मात्रा हानिकारक साबित होती है। ऐसे तो सेब खाने की एक निश्चित मात्रा होती है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। आइए आज हम आपको सेब से होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताते हैं।
ज्यादा सेब खाने के नुकसान
– हमारे शरीर को एक निश्चित मात्रा में फाइबर की जरूरत होती है। यदि शरीर को रोजाना बहुत अधिक फाइबर मिलता है, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे शरीर में सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। सेब एक फाइबर युक्त फल है। इसलिए दिन में एक या दो से ज्यादा सेब खाने से शरीर में फाइबर बढ़ सकता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
– सेब में कार्बोहाइड्रेट भी अधिक मात्रा में होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को असंतुलित कर सकता है जिससे स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
– सेब उगाते समय बहुत सारे कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। एक अध्ययन में यह भी सामने आया है कि सेब पर इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशकों से कैंसर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
– सेब में फोलिक एसिड होता है। ज्यादा सेब खाने से दांतों की समस्या हो सकती है। अगर आप दिन में दो से ज्यादा सेब खाते हैं तो इससे दांतों की समस्या बढ़ सकती है।