रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आईसीसी जजों ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विश्व न्यायालय ने…

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विश्व न्यायालय ने बच्चों के अधिकारों के मामले में पुतिन के गिरफ्तारी वारंट की घोषणा की है। यूक्रेन के बच्चों को अवैध रूप से देश से बाहर निकालने के मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने शुक्रवार को पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दूसरी ओर, रूस के बच्चों के अधिकारों के लिए राष्ट्रपति की आयुक्त मारिया ल्वोवा-बेलोवा के खिलाफ भी इसी तरह के आरोप में एक वारंट जारी किया गया है। हालांकि, मॉस्को ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Putin arrest

विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा रूस के राष्ट्रपति को नोटिस जारी किए जाने के बाद पुतिन को अब किसी भी मिनट गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है कि रूस के समर्थन के मामले में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार से तीन दिनों के लिए रूस का दौरा कर सकते हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि यूक्रेन पर चल रहे आक्रमण और पश्चिम और पूर्व के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपने चीनी समकक्ष के साथ पूर्वी यूरोपीय देश में संघर्ष पर चर्चा करने की संभावना है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीशों द्वारा यूक्रेन मामले में रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका दिए जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट केवल शुरुआत है। उन्होंने आगे कहा कि पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का फैसला रूस की आक्रामकता के लिए न्याय की दिशा में पहला कदम है।

ICC के पास गिरफ्तार करने की शक्ति नहीं

आईसीसी ने ये वारंट जारी किए हैं, लेकिन उसके पास संदिग्धों को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। यह केवल उन देशों में अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकता है जिन्होंने इस न्यायालय की स्थापना करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसलिए पुतिन को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

पुतिन सुपर हीरो नहीं हैं- एक पूर्व राजनयिक

बोंन्डारेवे ने पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सार्वजनिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जिनेवा में रूसी राजनयिक मिशन में हथियार नियंत्रण विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि पुतिन सुपरहीरो नहीं हैं। उनके पास कोई महाशक्तियां नहीं हैं। वह उदारवादी तानाशाह हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद से हटाया जा सकता है।

Related post

यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल से हमला, 5 की मौत, 11 बच्चों समेत 37 घायल

यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल से हमला, 5…

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। रूसी बारूदी सुरंगें यूक्रेन के शहरों…
23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का चंद्रयान एक साथ पहुंचेगी चंद्र पर

23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का…

23 अगस्त 2023 यह तारीख मात्र भारत के लिए नहीं लेकिन दुनिया भर के देशों के लिए खास रहने वाली है।…
बगावत के बाद पहली बार पुतिन बोले, पश्चिमी देश रूसीयों को एक दूसरे के हाथ मरवाना चाहते हैं

बगावत के बाद पहली बार पुतिन बोले, पश्चिमी देश…

रूस में गृह युद्ध का संकट मंडरा रहा था। लेकिन पुतिन के पावर के आगे विद्रोह थम गया। प्राइवेट आर्मी वैगनर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *