पाकिस्तान को हराकर भारत चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का जीता खिताब

हॉकी पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 का का खिताब भारत ने चौथी बार जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुरुवार को…


हॉकी पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 का का खिताब भारत ने चौथी बार जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुरुवार को ओमान में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थी। फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार इस खिताब को जीत लिया। पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कोरियाई टीम को 9-1 से हराया था, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में मलेशियाई टीम को पाकिस्तानी टीम ने 2-6 से हराया था।

India beat Pakistan to win Junior Hockey Asia Cup title for the fourth time

बता दें, आगामी एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाइंग इवेंट इस साल 5 से 16 दिसंबर तक मलेशिया में आयोजित किया जाएगा। वहीं, 10 टीम मेन्स जूनियर हॉकी एशिया कप 2023 ओमान में 23 मई से 1 जून तक आयोजित हुआ था। 2 सेमीफाइनल मैच 31 मई को आयोजित किए गए थे। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम पूल ए में पाकिस्तान, जापान, थाईलैंड और चीनी ताइपे के साथ है। पूल बी में कोरिया, मलेशिया, ओमान, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान थे।

भारतीय टीम चौथी बार चैंपियन बनी

10 टीमों ने ट्रॉफी जीतने के लिए काफी संघर्ष किया, जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी। पाकिस्तान की टीम उपविजेता रही। दक्षिण कोरियाई टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि मलेशियाई टीम चौथे स्थान पर रही। भारत ने 2004, 2005 और 2015 के बाद चौथी बार खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान 1987, 1992 और 1996 में चैम्पियन रहा है। इससे पहले दोनों टीमें जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में तीन बार भिड़ चुकी हैं। पाकिस्तान 1996 में जीता था जबकि भारत 2004 में जीता था। मलेशिया में खेले गए पिछले टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 6-0 से हराया था। इस साल इस टूर्नामेंट का यह 10वां संस्करण था।

किस खिलाड़ी ने किस मिनट में गोल किया?

13वां मिनट – अंगद बीर सिंह (भारत)
20वां मिनट- हुंदल अरिजीत सिंह (भारत)
38वां मिनट- अली बशारत (पाकिस्तान)

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *