IPL 2023: रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये हैं सबसे महंगे कप्तान, जानें अन्य दिलचस्प आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उलटी गिनती शुरू हो गई है। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उलटी गिनती शुरू हो गई है। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच 31 मार्च से खेला जाएगा। इस सीजन में एमएस धोनी एक बार फिर अपनी कप्तानी में धूम मचाते नजर आएंगे, तो वहीं पिछले सीजन के उपविजेता राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। इसी बीच आईपीएल 2023 से जुड़ा एक दिलचस्प फैक्ट भी सामने आया है।

IPL expensive captains

अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडेन मार्करम तक कप्तानों की एक लंबी फेहरिस्त है। अगर इन सभी कप्तानों की सैलरी पर एक नजर डालें तो कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक केएल राहुल सबसे महंगे कप्तान हैं।

आईपीएल 2023 के सबसे महंगे कप्तानों की सूची

केएल राहुल – 17 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
रोहित शर्मा – 16 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
हार्दिक पांड्या – 15 करोड़ (गुजरात टाइटन्स)
संजू सैमसन – 14 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
श्रेयस अय्यर – 12.25 करोड़ (केकेआर)
एमएस धोनी – 12 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
शिखर धवन – 8.25 करोड़ (पंजाब किंग्स)
फाफ डु प्लेसिस- 7 करोड़ (आरसीबी)
डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़ (दिल्ली कैपिटल)
एडन मार्करम- 2.60 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

सीएसके में दो खिलाड़ी धोनी से ज्यादा कमाते हैं

आपने इस आईपीएल के सभी कप्तानों की लिस्ट और उनकी सैलरी तो देख ली। इस मामले में एमएस धोनी छठे नंबर पर हैं। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के नवनियुक्त कप्तान एडेन मार्करम का वेतन सबसे कम है। इस लिस्ट में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान टॉप पर हैं। अगर एक और चौंकाने वाले आंकड़े की बात करें तो धोनी की सैलरी उनकी टीम सीएसके के दो खिलाड़ियों से भी कम है। पिछले सीजन में कुछ मैचों के लिए कप्तान बने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिलते हैं। इस फ्रेंचाइजी (सीएसके) के सबसे महंगे खिलाड़ी अब बेन स्टोक्स हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी में 16.25 करोड़ में खरीदा है।

Related post

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म का टाइटल सामने आया, रिलीज डेट की भी हुई घोषणा

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म का टाइटल सामने आया,…

साजिद नाडियावाला और कबीर खान की जोड़ी फिल्म ’83’ में बनी थीं। असल में इन्होंने फिल्म का निर्माण किया था। ये…
एमएस धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, ठीक होने में लगेंगे दो महीने

एमएस धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, ठीक…

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई है। गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल…
तमिलनाडु पार्टी अध्यक्ष का चौंकाने वाला दावा, ‘सीएसके की जीत के लिए बीजेपी कार्यकर्ता जिम्मेदार…’

तमिलनाडु पार्टी अध्यक्ष का चौंकाने वाला दावा, ‘सीएसके की…

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *