- टैकनोलजी
- January 1, 2024
- No Comment
- 1 minute read
नए साल के पहले दिन ISRO ने दी अच्छी खबर, PSLV-C58 XPoSat मिशन का किया सफल प्रक्षेपण
नए साल पर इसरो से अच्छी खबर मिली है। दरअसल, PSLV-C58 XPoSat मिशन का सोमवार को सफल प्रक्षेपण किया गया।…
नए साल पर इसरो से अच्छी खबर मिली है। दरअसल, PSLV-C58 XPoSat मिशन का सोमवार को सफल प्रक्षेपण किया गया। एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का प्रक्षेपण आज सुबह 09:10 बजे आंध्र प्रदेश में पहले लॉन्च-पैड SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा से किया गया।
PSLV-C58 XPoSat मिशन पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “1 जनवरी 2024 को पीएसएलवी का एक और सफल मिशन पूरा हो गया है।” एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया।
XPoSat मिशन का उद्देश्य
यह मिशन 650 KM की ऊंचाई पर अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करने के लिए भेजा गया है। यह सैटेलाइट उनके स्रोतों की तस्वीरें लेगा। इसमें लगे टेलिस्कोप को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। यह सैटेलाइट यूनिवर्स के 50 सबसे ज्यादा चमकने वाले स्रोतों की स्टडी करेगा। जैसे- पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बाइनरी, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई, नॉन-थर्मल सुपरनोवा। सैटेलाइट को 650 km की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा, ताकि यह सफलतापूर्वक अपना काम कर सके।
भारत का पहला पोलारिमेट्री मिशन
इसरो की ओर से लॉन्च होने वाले XPoSat का पूरा नाम एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट है। यह सेटेलाइट भारत का पहला समर्पित पोलारिमेट्री मिशन है। इस सैटेलाइट मिशन के जरिए ISRO ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारों पर स्टडी करेगा। यह सैटेलाइट भारत की अंतरिक्ष की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होने वाला है। सभी प्रमुख वैज्ञानिकों ने इस सफलता पर इसरो को बधाई दी है।
#WATCH PSLV-C58 XPoSat मिशन का प्रक्षेपण | एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया। pic.twitter.com/0jarwYYamF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2024