- Blog
- February 7, 2023
- No Comment
- 1 minute read
क्या आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? तो ऐसे जानें आसानी से लेटेस्ट प्राइस
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के बाद भारत के स्थानीय बाजारों में आज सोना-चांदी…
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के बाद भारत के स्थानीय बाजारों में आज सोना-चांदी में कभी तेजी तो कभी मंदी का रुख रहा। हालांकि बजट के बाद सोने में आई भारी तेजी पर विराम लग गया है। पिछले हफ्ते की तेजी के बाद सोना सस्ता हो रहा है, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सोना 56,955 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67,399.00 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
आज सोने और चांदी की कीमत
आज सुबह 10.30 बजे एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा के लिए सोना 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 56,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर, मार्च वायदा की चांदी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,767 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
सोने की शुद्धता की पहचान
24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट शुद्ध सोने पर 750 अंक लिखे होते हैं। 24 कैरेट सोना लगभग 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने को तांबा, चांदी और जस्ता जैसी अन्य धातुओं के साथ मिश्रित किया जाता है। आमतौर पर 24 कैरेट के शुद्ध सोने के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ये सभी आभूषण कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क होते हैं।
आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया है। ग्राहक ‘BIS Care app’ के जरिए आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के जरिए और भी कई जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। इस एप के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अगर आपको सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत लगता है तो आप तुरंत इसकी शिकायत इस एप के जरिए कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल करके जानें लेटेस्ट कीमत
खास बात यह है कि अगर आपको घर बैठे इसके रेट का पता करना है तो आप कर सकते हैं। इसके लिए इस नंबर 8955664433 पर आपको एक मिस्ड कॉल करना है। आपके फोन पर एक मेसेज आएगा, जिसमें आप नए रेट की जांच कर सकते हैं।