मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता 4% तक बढ़ा, जानिए पूरी डिटेल

मोदी सरकार ने मंगलवार को दिवाली के बोनस के रूप में केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा दिया। वित्त मंत्रालय ने…

महंगाई भत्ता 4% तक बढ़ा

मोदी सरकार ने मंगलवार को दिवाली के बोनस के रूप में केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा दिया। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसके तहत सभी योग्य कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर राशि मिलेगी और वित्त मंत्रालय के डिपोर्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर द्वारा जारी ऑफिस ऑर्डर में कहा गया कि ग्रुप ‘C’ के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी और ग्रुप ‘B’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारी (नॉन-गैजेटेड कर्मचारी) जो कि किसी भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के अंतर्गत नहीं आते हैं, वहां इस बोनस के पात्र रहेंगे।

केंद्र सरकार ने मंगलवार 17 अक्टूबर को कहा कि नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के वास्ते 2022-23 के लिए 7000 रुपये के दिवाली बोनस की घोषणा की गई है और वित्त मंत्रालय ने व्यय विभाग से कहा कि नॉन प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस या एडहॉक बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के सभी योग पात्र कर्मियों को दिया जाएगा। इस आदेश में कहा गया कि नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को केंद्र शासित प्रदेश के उन कर्मियों तक का बढ़ा दिए गए हैं, जो केंद्र सरकार के Emoluments के पैटर्न का पालन करते हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स ग्रेटिया स्कीम (ex-gratia scheme) के अंतर्गत नहीं आते हैं, लेकिन यह बोनस केंद्र सरकार के उन कर्मियों को मिलेगा, जो 31 मई 2023 तक सर्विस में रहे हैं और साल 2022-23 में कम से कम 6 महीने तक काम किया है।

केंद्र ने महंगाई भत्ता भी 4% बढ़ाया

वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा है। केंद्रीय कर्मियों को महंगाई भत्ता 4% बढ़ा दिया गया और पेंशन धारकों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। बता दें कि मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया है। महंगाई भत्ता बढ़कर 42% से 46% कर दिया गया है। जो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इससे सीधा लाभ करीब (48.67) लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *