मानसून रिटर्न्स! 25 सितंबर से हो सकती है मानसून की वापसी, लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

मानसून रिटर्न्स! 25 सितंबर से हो सकती है मानसून की वापसी, लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत इस बार…

मानसून रिटर्न्स! 25 सितंबर से हो सकती है मानसून की वापसी, लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

मानसून रिटर्न्स! 25 सितंबर से हो सकती है मानसून की वापसी, लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
इस बार मानसून का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहा है। इस मानसून में भारत में अब तक 780.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि आमतौर पर सामान्य बारिश 832.4 मिलीमीटर होती है। उत्तर भारत समेत दिल्ली, यूपी एवं हरियाणा के कई राज्यों में गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। इस बीच IMD ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर के आसपास दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने की संभावना है। लोगों को मानसून की वापसी से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

1 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में दस्तक देता है, जिसका प्रसार 8 जुलाई तक पूरे देश में हो जाता है। जबकि 17 सितंबर के आसपास इसकी वापसी उत्तर पश्चिम भारत से शुरू होती है, जो तकरीबन 15 अक्टूबर तक समाप्त हो जाती है। IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम एवं आसपास के पश्चिम मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक कम बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। जबकि, 25 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी।
इस वर्ष मानसून की लगातार 13वीं बार देरी से वापसी हो रही है। मानसून की देरी से वापसी का सीधा अर्थ है कि बारिश का मौसम लंबा रहेगा एवं यह कृषि उत्पादन पर भी प्रभाव डाल सकता है। खास तौर पर उत्तर पश्चिम भारत में, क्योंकि यहां मानसून की बारिश की रबी फसल उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

मानसून को अलनीनो ने किया प्रभावित

गौरतलब है कि इस मानसून मौसम के दौरान भारत में अबतक 780.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश तकरीबन 832.4 मिलीमीटर होती है। आमतौर पर जून से सितंबर यानी कि मानसून के मौसम के दौरान देश में औसतन 870 मिलीमीटर बारिश होती है। जबकि IMD ने मानसून से पहले ही प्रेसवार्ता में भारत के लिए सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की थी। हालांकि IMD ने चेतावनी भी दी थी कि दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरार्ध को अलनीनो प्रभावित कर सकता है। महत्वपूर्ण है कि 1901 के बाद अगस्त 2023 को सबसे शुष्क महीना एवं भारत में अब तक का सबसे गर्म महीना माना जा रहा है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *