नौकरी पर संकट! एक और कंपनी में 8,500 कर्मचारियों को निकालने की सूची तैयार

नौकरी पर संकट! एक और कंपनी में 8,500 कर्मचारियों को निकालने की सूची तैयार दुनिया भर की कंपनियां मंदी के…

नौकरी पर संकट! एक और कंपनी में 8,500 कर्मचारियों को निकालने की सूची तैयार

दुनिया भर की कंपनियां मंदी के चलते कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इसी क्रम में एक दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन ने हजारों श्रमिकों को निकालने की योजना बना ली है। कंपनी ने इसके पीछे कॉस्ट कटिंग बड़ी वजह बताया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडिश टेलीकॉम कंपनी के निर्माता ने वैश्विक स्तर पर 8,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसके तहत 1400 कर्मचारियों की नौकरी स्वीडन में ही जा सकती है।

छंटनी के ये बड़े फैसले फिलहाल ज्यादातर कंपनियां ले रही हैं। अब तक फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, अलीबाबा, गूगल, अमेजन जैसी कंपनियां अपने कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक्सन के पास 2022 के अंत तक कुल वर्कफोर्स 1,05,000 थी। अब उनमें से 8,500 काटे जा रहे हैं।

वैश्विक मंदी और महंगाई की आशंका के बीच कंपनियां लागत में कटौती के चलते एक के बाद एक छंटनी के फैसले ले रही हैं। एरिक्सन की तरफ से कहा गया है कि इस साल के पहले छह महीनों में ज्यादातर कर्मचारियों की छंटनी कर दी जाएगी और बाकी कर्मचारियों की छंटनी 2024 में की जाएगी।

कंपनी ने लागत घटाने का फैसला किया

स्वीडिश कंपनी ने कॉस्ट कटिंग का फैसला लिया है। जिस कारण कर्मचारियों को निकालना पड़ रहा है। कंपनी प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों से उबरना चाहती है। साथ ही नए 5जी नेटवर्क को पेश किए जाने से उसकी लागत कम करने की भी योजना है। कंपनी का कहना है कि छंटनी, लागत और कटौती का हिस्सा है। प्रतिकूल आर्थिक स्थिति के कारण खर्च पर नियंत्रण रखने को विवश हैं।

Related post

नौकरी में अगर दिखे यह 5 संकेत, तो समझ जाएं कि नौकरी बदलने का सही समय आ गया

नौकरी में अगर दिखे यह 5 संकेत, तो समझ…

कई लोग नौकरी करते हैं और अपनी जिंदगी के रोज के 8 से 9 घंटे ऑफिस में बिता देते हैं। लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *