निशिकांत दुबे ने कहा- पीएम मोदी को ‘नीच’ कहते रहे दानिश अली, BSP सांसद ने किया आरोपों को खारिज

संसद में बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी से विपक्षी दलों में गुस्सा फैल…

निशिकांत दुबे ने कहा

संसद में बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी से विपक्षी दलों में गुस्सा फैल गया है। लोकसभा में भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी के अपशब्द कहने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ ने उनके इस अपमानजनक बयान के लिए सांसदों से माफी मांगी थी। इसके बाद से ही भाजपा, बसपा सांसद पर हमला करती नजर आ रही है। भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि उनके साथी पार्टी सांसद को उकसाया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा मुस्लिम सांसद दानिश अली प्रधानमंत्री मोदी को ‘नीच’ कह रहे थे।

निशिकांत दुबे ने कहा कि जब यह सब हुआ था, तब मैं संसद में मौजूद था। बसपा सांसद दानिश अली प्रधानमंत्री मोदी को ‘नीच’ कहते रहे। अगर आप प्रधानमंत्री जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके किसी को भड़काएंगे, तो निश्चित रूप से आपके लिए ऐसी प्रक्रिया आएगी। इसके बाद भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है, जिसमें सांसद दानिश अली की टिप्पणी और उस दिन चर्चा के दौरान विभिन्न सदस्यों द्वारा दिए गए बयानों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया है। इसी के साथ उन्होंने उस दिन संसद में हुई घटना की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष से दूसरे सांसद को भड़काने वाले सांसदों की जांच करने की भी मांग की है।

दानिश अली ने आरोपों को किया खारिज

निशिकांत दुबे के इस आरोप पर बीएसपी सांसद दानिश अली ने कहा, ”नए संसद भवन में मेरी सीट और रमेश बिधूड़ी के बीच की दूरी इतनी थी कि बिना माइक के मेरी आवाज नहीं सुनी जा सकती थी। मेरे खिलाफ लगाए गए ये आरोप निराधार हैं और मैं इन्हें गंभीरता से नहीं लेता। भाजपा और आरएसएस में झूठ को 100 बार दोहराने की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वह सच हो जाए। दानिश अली इतना नहीं गिर सकता कि वह प्रधानमंत्री जी को अपशब्द कह सके।”

Related post

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win…

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot The Situs Spaceman Slot https://orleanshouseofpizza.com/ is the best choice for…

Советы Анны Петровой по приготовлению еды и выбору посуды

Блог Анны Петровой: где рецепты сочетаются с отличной посудой Анна Петрова, блогер и писатель, посвятила свою профессиональную деятельность кулинарии и кухонным…

Как выбрать посуду для кухни: советы и рецепты Анны…

Анна Петрова делится рецептами для каждого В этом материале речь пойдет о Анне Петровой — блогере и писателе, чьи кулинарные рецепты…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *