अब इस दिग्गज कंपनी ने अपने 716 कर्मचारियों को निकाला, 250 नई नौकरियां भी होंगी पैदा

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी लिंक्डइन (LinkedIn) ने 716 कर्मचारियों की छंटनी की है। साथ…

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी लिंक्डइन (LinkedIn) ने 716 कर्मचारियों की छंटनी की है। साथ ही कंपनी ने चीन के लिए तैयार जॉब एप्लीकेशन को भी बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद अब लिंक्डइन भी उन कंपनियों में शामिल हो गया, जो पिछले कुछ वर्षों में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

LinkedIn fired its 716 employees, 250 new jobs will also be created

अमेरिकी कंपनी लिंक्डइन की आय बीते साल हर तिमाही में बढ़ी है। ऐसे में छंटनी के फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है। वहीं कंपनी में 20,000 कर्मचारी मौजूद हैं। कंपनी सीईओ Ryan Roslansky ने कहा कि ये छंटनी सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट स्टाफ में हुई है। इसका उद्देश्य कंपनी के ऑपरेशन को मजबूत और जल्द निर्णय लेने की क्षमता निर्मित करना है।

उन्होंने कहा कि मार्केट और कस्टमर डिमांड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे ग्रोथ मार्केट्स पर नकारात्मक असर हुआ है। इस कारण हमने वेंडर्स का अधिक इस्तेमाल करने का मन बनाया है। बता दें, लिंक्डइन को एड सेल्स और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के माध्यम से कमाई होती है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल वह कंपनियां करती हैं, जिन्हें सही कर्मचारी चाहिए। साथ यह साइट वर्किंग प्रोफेशलन के लिए सही नौकरी की तलाश करने में भी मदद करता है।

250 नई जॉब देगा लिंक्डइन

Roslansky ने कहा कि कंपनी में हुए बदलावों के कारण करीब 250 नई जॉब्स लोगों को मिल सकेंगी और निकाले गए कर्मचारी इन जॉब्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस तरह छंटनी किए गए कर्मचारियों को फिर से इस कंपनी में जाने का मौका मिलेगा। लेकिन इसके लिए उन्हें कम सैलरी पर जाना पड़ सकता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *