- ख़बरें
- July 1, 2023
- No Comment
- 0 minute read
अमरनाथ यात्रा के नाम पर 300 श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, हर यात्री से लिए गए 7000 रुपए
1 जुलाई 2023 से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि करीब 300…
1 जुलाई 2023 से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि करीब 300 लोग अमरनाथ यात्रा के नाम पर ठगी का शिकार हुए हैं। अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के नाम पर इन यात्रियों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया गया। हर एक यात्री से 7000 रुपए लिए गए थे। ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा तब हुआ जब यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गाजियाबाद से अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि टूर ऑपरेटर्स ने अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन पैकेज का नाम देकर उनके साथ फ्रॉड किया है।
टूर ऑपरेटर्स ने यात्रियों को बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री के दस्तावेज के साथ 7000 रुपए जरूरी होंगे। यह सारा काम ऑनलाइन किया गया था। जब अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री जम्मू पहुंचे तब उनके दस्तावेजों की जांच की गई। तब पता चला कि टूर ऑपरेटर्स ने जो भी दस्तावेज दिए थे वह सब नकली थे और वह लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। एक के बाद एक ऐसे 300 लोग सामने आए जिनके साथ अमरनाथ यात्रा के नाम पर फ्रॉड हुआ।
जब यह सारे यात्री पंजीकरण केंद्र में पहुंचे तो पता चला कि इनके नाम से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया। इसके बाद जम्मू में इन सारे लोगों के नाम पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा के लिए सूचना भी जारी की गई है कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही होता है। ऐसे में ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस तरह के ट्रैवल एजेंसी के झांसे में लोग ना आए ऐसी भी सलाह दी गई है।