ड्रोन हमले से मॉस्को में दहशत, 3 एयरपोर्ट बंद, यूक्रेन ने शुरू की जवाबी कार्रवाई

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब ड्रोन की भी एंट्री हो गई है। यूक्रेन लगातार रूसी…

ड्रोन हमले से मॉस्को में दहशत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब ड्रोन की भी एंट्री हो गई है। यूक्रेन लगातार रूसी शहरों को ड्रोन से निशाना बना रहा है। यूक्रेन पर हमले से दहशत का माहौल है। वहीं, रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को ड्रोन हमला हुआ। रूस की आधिकारिक मीडिया ने कहा कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को में तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

ड्रोन हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया गया है। दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन की ओर से राजधानी मॉस्को और आसपास के इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाया जा रहा है। अब तक सीमा पर लड़ाई धीरे-धीरे मॉस्को तक पहुंच गई है और ड्रोन इसका सबसे बड़ा हथियार बन गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी में युद्ध शुरू हुआ था। शुरुआत में बड़े पैमाने पर हुए युद्ध में रूस को बढ़त हासिल हुई। यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया गया। हालांकि, पिछले कुछ समय से यूक्रेन युद्ध की दिशा बदलने पर काम कर रहा है। अब यूक्रेन की तरफ से रूस के शहरों को ड्रोन से निशाना बनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा निशाना मॉस्को को बनाया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने हाल ही में कहा था कि उसने क्रीमिया में 42 ड्रोन गिराए हैं।

रूस पर आक्रमण

दरअसल, यूक्रेन ने इस साल की शुरुआत में यह स्पष्ट कर दिया था कि युद्ध अब रूस के अंदरूनी हिस्सों तक फैलाया जाएगा। यूक्रेन ने भी माना है कि रूस के अंदरूनी हिस्से में सैन्य अड्डे पर हमला उसी ने कराया था। इन अंदरूनी इलाकों में रूस की सैन्य संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन को अमेरिका, ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों से बड़े पैमाने पर ड्रोन मिल रहे हैं, जिनके जरिए हमले किए जा रहे हैं।

तीन हवाई अड्डे बंद

रूस के रक्षा मंत्रालय और मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि ड्रोन को मॉस्को के रेड स्क्वायर से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में इस्तरा जिले में मार गिराया गया। ड्रोन हमले में किसी की मौत नहीं हुई है। ड्रोन हमले के कारण एहतियात के तौर पर शेरेमेतयेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *