- मनोरंजन
- September 23, 2023
- No Comment
- 1 minute read
उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव, शादी में भी नहीं आएंगे निक जोनास, जानें प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपडेट
उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव, शादी में भी नहीं आएंगे निक जोनास, जानें प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपडेट परिणीति चोपड़ा…
उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव, शादी में भी नहीं आएंगे निक जोनास, जानें प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपडेट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों दिल्ली से उदयपुर पहुंच चुके हैं। उदयपुर रवाना होने से पहले दिल्ली में एक सूफी नाइट का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा परिवार समेत उदयपुर पहुंच गए थे।
उदयपुर में द लीला पैलेस में राघव और परिणीति शादी करेंगे। उदयपुर में उनके वेलकम की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है। परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है। शादी के फंक्शंस की शुरुआत दिल्ली में सूफी नाइट और अरदास के साथ हुई। 28 सितंबर को उदयपुर में कपल का संगीत और डीजे होगा। इसके बाद 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर दो तरह की खबरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी बेटी के संग उदयपुर पहुंचने वाली है। खबरें ऐसी भी सामने आई है की सगाई की तरह शादी में भी निक जोनास नहीं आने वाले हैं। वहीं प्रियंका को लेकर मीडिया में दो तरह की खबरें चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका 22 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगी और उसके बाद 23 सितंबर को उदयपुर के लिए रवाना होंगी। उनके बेटी मालती के संग शादी में शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं एक खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएगी। कहा जा रहा है कि वह किसी जरूरी काम में व्यस्त है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।