- राजनीति
- December 28, 2023
- No Comment
- 1 minute read
ED की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रियंका गांधी का नाम शामिल, कांग्रेस नेताओं ने कहा- प्रतिशोध में सरकार हो गई अंधी
ED की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रियंका गांधी का नाम शामिल- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने…
ED की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रियंका गांधी का नाम शामिल- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने आरोपपत्र में प्रियंका वाड्रा का नाम भी दर्ज किया है। ईडी ने इसी मामले रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप लगाए हैं। ईडी का कहना है कि 2006 में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में 40 कनाल (पांच एकड़) की कृषि भूमि खरीदी थी और उसी जमीन को फरवरी 2010 में बेच दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर हमला शुरू कर दिया है।
राजनीतिक प्रतिशोध में सरकार हो गई अंधीः अधीर रंजन
बता दें, महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस की महारैली ‘हैं तैयार हम’ आयोजित की गई है। इस मौके पर कई दिग्गज नेता शामिल हुए। ED की PMLA केस की चार्जशीट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “अभी तो ये शुरुआत है चुनाव से पहले देखिए ये लोग और क्या-क्या करते हैं? ये लोग पहली बार थोड़ी न कर रहे, जब चुनाव आता है, ये इसी तरह के षड्यंत्र रचते हैं तो इन्हें रचने दीजिए।” वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सरकार बदले की राजनीति में अंधी हो गई है। ये राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हो रहा है।”
कांग्रेस की स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता
वहीं, ‘हैं तैयार हम’ रैली में शामिल होने आए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “आज कांग्रेस की स्थापना दिवस है, इस संदर्भ में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज यहां पर आए हुए हैं।…कांग्रेस की विचारधारा ऐसी है कि यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है।” इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है कांग्रेस की जड़े यही से मजबूत हुई, यही से उत्पन्न हुई और यही से आगे बढ़ी। कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है।”
यह दिन हमारे देश के लिए गौरव का दिनः कन्हैया कुमार
ED की मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रियंका गांधी का नाम शामिल- ‘हैं तैयार हम’ रैली पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “ये देश के लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस का ये 139वां स्थापना दिवस है। ये हम सब भारतीयों का इतिहास है। हमारा चाहे राजनीतिक पृष्टभूमि हो या ना हो लेकिन अगर हम भारत देश में पैदा हुए हैं तो इस बात को हम गर्व से स्वीकार करते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और उसके बाद देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: ED की PMLA केस की चार्जशीट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सरकार बदले की राजनीति में अंधी हो गई है। ये राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हो रहा है।" pic.twitter.com/rc95Xn5632
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2023