बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, दिल्ली से हिमाचल तक तबाही, उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट

देश के कई राज्यों में बारिश से नुकसान हुआ है। दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों…

देश के कई राज्यों में बारिश से नुकसान हुआ है। दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से तबाही मची है। बुधवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यानी इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा अभी टला नहीं है। बारिश के कारण उत्तराखंड में आज सभी स्कूल बंद रहे। उधर, हिमाचल में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। अगले दो दिन राज्य के लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं। मंडी और लाहौल स्पीति में भारी बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं।

Rains, floods and landslides, devastation from Delhi to Himachal, red alert in Uttarakhand and Himachal

पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद हरियाणा के 16 जिले अलर्ट पर हैं। अंबाला, चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र के कई इलाके बारिश के पानी से जलमग्न हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में भी भारी बारिश के बाद नदियों में पानी का बहाव बढ़ गया है। हमने पीएम मोदी को बारिश से जुड़ी पूरी जानकारी दे दी है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

राजधानी दिल्ली को फिलहाल बारिश से राहत मिल रही है, लेकिन यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सोमवार को ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। प्रगति मैदान, मयूर विहार, कश्मीरी गेट, वजीराबाद समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को मंत्रियों और महापौरों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

Related post

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 50…

हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश और भूस्खलन की वजह से तबाही का मंजर देखने को मिला। बारिश की वजह से अब…
महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड में 25 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड में 25 जुलाई तक भारी बारिश…

देशभर में भारी बारिश देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्यों में मूसलाधार…
भारत के कई राज्य में जल प्रलय, मध्यप्रदेश में बाढ़, हिमाचल के लिए जारी चेतावनी

भारत के कई राज्य में जल प्रलय, मध्यप्रदेश में…

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *