- ख़बरें
- February 2, 2023
- No Comment
- 1 minute read
‘रामचरितमानस’ का विरोध करके सियासी पारा गर्म करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का नया बयान, कहा- इंडियंस आर डॉग
भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार अपने विवादित बयान…
भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। वहीं इससे पहले मौर्य ने रामचरितमानस की चौपाइयों का खुलकर विरोध किया था। अब उन्होंने एक और विवादित बयान दे दिया है। इसी कड़ी में इन्होंने आगे कहा है कि गाली देने वाला, गाली की पीड़ा को कहां समझ सकता है।
मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “इंडियन आर टोटली डॉग।” उनका कहना था कि अंग्रेजों ने जो अपमान ट्रेन में गांधीजी के साथ किया था, वो सिर्फ गांधी जी समझ सकते थे। ठीक वैसे ही धर्म का सहारा लेकर जो अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं और शूद्र समाज में आने वाले आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों पर की जाती है, उसका दर्द सिर्फ महिलाएं और शुद्र समाज के लोग महसूस कर सकते हैं। गाली देने वाला हरगिज गाली की पीड़ा नहीं समझ सकता है।
आपको मालूम होगा कि स्वामी प्रसाद वही शख्स हैं, जो कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी के बैनर के नीचे रहकर विरोधियों को भला बुरा कहने का एक भी मौका नहीं गवांते थे। ये कभी मायावती के भी काफी करीबी थे। वहीं अब सपा नेता अखिलेश यादव ने इन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। वहीं इन्होंने हाल में ही रामचरितमानस की चौपाइयां को लेकर विरोध किया था। उनका कहना था कि ये ग्रंथ आदिवासी, दलित, पिछड़े और महिलाओं का विरोध करता है। ये चौपाइयां शूद्रों को खत्म करने का जिक्र करता है। उनके इस उटपटांग बयान से सियासी जगत में तहलका मच गया था।
स्वामी प्रसाद ने कहा- अपने बयान पर टिके हैं
वहीं, तमाम पार्टियों की बयानबाजी के बीच भी मौर्य अपने बयान से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि वह अपने इस बयान पर अटल हैं। मौर्य का कहना था कि धर्म का नाम लेकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं को अपमानित करने वालों का वो खुले तौर पर विरोध करते हैं और आगे भी विरोध करेंगे। वहीं अपने ताजा बयान के चलते स्वामी प्रसाद एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।