सऊदी क्राउन प्रिंस ने फिर रद्द की अपनी यात्रा, जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले उन्हें जाना था पाकिस्तान

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान दौरा स्थगित कर दिया है। इससे समझा जा…

सऊदी क्राउन प्रिंस

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान दौरा स्थगित कर दिया है। इससे समझा जा सकता है कि सऊदी अरब पाकिस्तान को कितनी अहमियत देता है। सऊदी ने फिर यह स्पष्ट नहीं किया कि दौरा क्यों टाला जा रहा है? पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि सितंबर की शुरुआत में होने वाली प्रिंस की यात्रा को अब बिना कोई कारण बताए स्थगित कर दिया गया है।

बातचीत के बाद नई तारीख तय की जाएगी

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि राजकुमार की यात्रा को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच बातचीत के बाद नई तारीख तय की जाएगी। सऊदी क्राउन प्रिंस का पाकिस्तान दौरा बेहद अहम है। सरकार को राजकुमार के आगमन का बेसब्री से इंतजार था। प्रिंस जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बुधवार को पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने वाले थे। उन्होंने पहले अपनी यात्रा नवंबर 2022 तक के लिए टाल दी थी।

पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर का तोहफा दिया

क्राउन प्रिंस मोहम्मद ने आखिरी बार 2019 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया था। तब पाकिस्तान संकट के कगार पर था और प्रिंस ने उसे 20 अरब डॉलर का बड़ा तोहफा दिया था। इससे देश को अपने विदेशी भंडार को मजबूत करने में बहुत मदद मिली। प्रिंस का हालिया दौरा भी उनके लिए बेहद अहम था। उनके दौरे से पाकिस्तान को 10 अरब डॉलर का निवेश मिलने की उम्मीद थी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *