स्मार्ट या सामान्य, कौन से LED बल्ब आपके लिए फायदेमंद हैं? खरीदने से पहले समझ लें

आजकल घरों में LED बल्बों का काफी इस्तेमाल होता है। यह दो वेरिएंट में आता है: सामान्य और स्मार्ट। ऐसे…

कौन से LED बल्ब आपके लिए फायदेमंद हैं

आजकल घरों में LED बल्बों का काफी इस्तेमाल होता है। यह दो वेरिएंट में आता है: सामान्य और स्मार्ट। ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि घर में कौन सा बल्ब लगाया जाए। अगर आपकी भी यही समस्या है तो आप इस लेख को पढ़कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

आज बिजली पहले से भी महंगी हो गयी है। बिजली बिलों से लोग परेशान हैं। इसलिए लोग अब बिजली का बिल कम करने के उद्देश्य से LED बल्ब लगाने लगे हैं। बाजार में LED बल्ब के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें आपको नॉर्मल और स्मार्ट LED बल्ब मिलेंगे। आज ज्यादातर घरों में सामान्य एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों को सामान्य एलईडी बल्ब और स्मार्ट LED बल्ब के बीच अंतर नहीं पता होता है। तो अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो हम आपको दोनों बल्बों के बारे में बता रहे हैं।

स्मार्ट एलईडी बल्ब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। तो यहां हम स्मार्ट एलईडी बल्ब के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आप आसानी से अपने घर में स्मार्ट एलईडी बल्ब का उपयोग कर सकते हैं।

सामान्य LED बल्ब

एक सामान्य एलईडी बल्ब सफेद रोशनी उत्सर्जित करता है। इसे आपको खुद ही चालू और बंद करना होगा। ये बल्ब अलग-अलग वॉट क्षमता में आते हैं। जिसे आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। सामान्य एलईडी बल्ब सस्ते होते हैं और 50 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक जाते हैं। हालांकि, इसकी कीमत भी इसकी क्षमता के अनुसार निर्धारित की जाती है। इसलिए इसे खरीदना आसान और सस्ता है। सामान्य एलईडी बल्ब आकार में छोटे होते हैं, जिसका उपयोग पढ़ाई के लिए किया जा सकता है, जिससे बिजली बिल की खपत कम करने में मदद मिलती है।

स्मार्ट LED बल्ब

स्मार्ट एलईडी बल्ब पूर्ण रंगीन हैं। इस बल्ब को ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं है। अंधेरा होने पर ये बल्ब स्वचालित रूप से चालू और बंद हो सकते हैं। स्मार्ट एलईडी बल्ब कई आकारों में उपलब्ध हैं। आप इसे अपने पसंदीदा आकार और अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं। स्मार्ट एलईडी बल्ब की चमक सामान्य एलईडी बल्ब से कम होती है। हालांकि, स्मार्ट एलईडी बल्ब की चमक और रंग बदला जा सकता है। इनकी कीमत 300 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक जा सकती है। स्मार्ट बल्ब का उपयोग पार्टी मैं प्रकाश व्यवस्था के रूप में किया जाता है। हालांकि, यह अधिक बिजली की खपत करता है। यह कम समय में खराब भी हो सकता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *