• spiritual
  • November 7, 2023
  • No Comment
  • 2 minutes read

3 राशि के जातकों का सबसे बुरा समय हुआ शुरू, मार्गी शनि के कष्टों से बचने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, क्योंकि शनि कर्म के अनुसार ही फल देते हैं।…

मार्गी शनि के कष्टों से बचने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, क्योंकि शनि कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। यही कारण है कि लोग शनि से डरते हैं। यदि शनि प्रसन्न हों तो व्यक्ति को जमीन से आसमान तक पहुंचा देते हैं और यदि शनि नाराज हों तो राजा भी दरिद्र हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में शनि अब तक वक्री अवस्था में थे, लेकिन 4 नवंबर से शनि मार्गी हो गया है। शनि के गोचर का प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए यह समय हानिकारक साबित हो सकता है। शनि के गोचर के बाद इस राशि के जातकों को संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

मार्गी शनि इन राशियों को नुकसान पहुंचाएंगे

कर्क राशि

मार्गी शनि कर्क राशि वालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। मन में कोई अज्ञात भय रह सकता है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जरूरतमंदों को काली उड़द की दाल का दान करें।

सिंह राशि

मार्गी शनि सिंह राशि वालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है और करियर में भी नुकसान हो सकता है। इस दौरान मानहानि भी हो सकती है और जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें और मन को शांत रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को शनि का ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग सेहत का खास ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी।

शनि उपाय

– हर शनिवार शनि मंदिर जाएं और शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

– शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। तेल भरी कटोरी किसी गरीब व्यक्ति को दान करें या शनि मंदिर में रख दें।

– शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और फिर पेड़ की परिक्रमा करें।

Related post

1 साल बाद 3 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य-मंगल की युति दिलाएगी हर तरफ से लाभ

1 साल बाद 3 राशियों के लिए शुरू होगा…

कभी-कभी ग्रहों के राशि परिवर्तन से विशेष संयोग या युति का निर्माण होता है। इस युति का प्रभाव राशि चक्र की…
30 अक्टूबर से शुरू होगा इन राशियों का सुनहरा समय, डेढ़ साल तक रहेंगे राजा की तरह

30 अक्टूबर से शुरू होगा इन राशियों का सुनहरा…

वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। यह ग्रह सदैव वक्र गति से चलता है और…
बुध का तुला राशि में प्रवेश, 5 राशि वाले हो जाएगे मालामाल, मिलेगी नई नौकरी, व्यापार में बढ़ेगा मुनाफा

बुध का तुला राशि में प्रवेश, 5 राशि वाले…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह है। यदि कुंडली में बुध शुभ स्थिति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *