इस बार होगा सर्दी में भी होगा गर्मी का एहसास, डराने वाली रिपोर्ट आई सामने; जानें ऐसा क्यों कह रहे है मौसम वैज्ञानिक

भारत के अधिकांश हिस्सों में इस बार सर्दी कम पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने यह भविष्यवाणी की…

सर्दी

भारत के अधिकांश हिस्सों में इस बार सर्दी कम पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने यह भविष्यवाणी की है। बता दें कि अल-नीनो के कारण न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। गौरतलब है कि 1901 के बाद 2023 एकलौता ऐसा साल है जो इतना गर्म रहा है। 2023 के अगस्त, सितंबर एवं नवंबर महीने भी गर्म रहे हैं।

IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, इस बार सर्दी कम पड़ेगी। यानी देश के ज्यादातर हिस्सों में इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक तापमान सामान्य अधिक रह सकता है। बता दें कि 1901 के बाद साल 2023 के अगस्त, सितंबर एवं नवंबर महीने अब तक के सबसे गर्म महीने रहे हैं। इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, एवं उत्तर-पूर्व भागों में शीतलहर सामान्य से कम रहने की आशंका है।

पूर्वोत्तर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

दिसंबर में तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल एवं माहे, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक यानी भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य बारिश हो सकती है। जबकि, उत्तर- पश्चिम के ज्यादातर भागों , मध्य एवं पूर्वी भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों एवं दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। तो वहीं पूर्वोत्तर के कई भागों, उत्तरी प्रायद्वीप एवं देश के मध्य भागों के आसपास सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म साल रहा

दुबई में आयोजित COP28 Climate summit में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने डराने वाली रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म साल रहा है। जिसके कारण पूरी दुनिया में अलग-अलग जगहों पर प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। समुद्री जलस्तर एवं उसका तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। तेजी से अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ पिघल रही है। पिछले 170 सालों में यह वर्ष सबसे ज्यादा 1.40 डिग्री सेल्सियस गर्म रहा है। साल 2020 और 2016 को इससे पहले सबसे गर्म कहा गया था।

साल 2023 में अल-नीनो उत्तरी गोलार्ध में तेजी से उभरा एवं गर्मियों तक फैल गया था। जो अब अगले साल यानी कि 2024 में भी गर्मी में बढोत्तरी करेगा। WMO के महासचिव प्रो. पेटेरी टालस के मुताबिक, ग्रीनहाउस गैसों एवं वैश्विक तापमान की मात्रा इस समय बहुत अधिक बढ़ गई है।

Related post

बिना दवा के सर्दी, खांसी, कफ से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपचार, एक बार जरूर आजमाएं

बिना दवा के सर्दी, खांसी, कफ से छुटकारा दिलाएंगे…

सर्दियों में अगर आप अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आसानी से सर्दी, खांसी जैसी वायरल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *