कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर…

सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिवस

भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राजीव गांधी से विवाह करने के बाद उनका जीवन बिल्कुल बदल गया। हालांकि शुरुआती दौर में सोनिया गांधी राजनीतिक भागीदारी में सक्रिय नहीं थी। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष रही, लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में राजनीति से दूरी बना ली हैं। इस समय उनके बेटे राहुल गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनिया गांधी को बर्थडे विश करते हुए लिखा- श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी दी सोनिया गांधी को बधाई

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया X प्लेटफार्म पर लिखा- सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो सत्यमनिष्ठा, करुणा, साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक हैं। वह शक्ति का एक स्तंभ है, जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवाओं के लिए समर्पित कर दिया।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- उन्होंने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया, बल्कि सभी भारतवासियों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर, शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अधिनियम और सुरक्षा अधिकार इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *