पुणे के बारामती में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट घायल

महाराष्ट्र के पुणे के बारामती में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें दो पायलट घायल हो गए हैं।…

पुणे के बारामती में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त

महाराष्ट्र के पुणे के बारामती में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें दो पायलट घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। तकनीकी खराबी के कारण यह घटना घटी। प्रशिक्षु विमान एक निजी कंपनी का था।

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार सुबह एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान गोजूबावी गांव के पास गिरा। घटना के वक्त विमान को प्रशिक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। घटना के बाद तेज आवाज सुनकर पास के गांव के लोग वहां पहुंचे। उन लोगों को कुछ समझ नहीं आया। बाद में लोगों ने जलता हुआ विमान देखा। विमान दुर्घटना की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी थी। सूचना मिलते ही अधिकारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए हैं।

विमान एक निजी प्रशिक्षण कंपनी का

बताया जा रहा है कि विमान एक स्थानीय निजी प्रशिक्षण कंपनी का था। घटना के वक्त विमान में तीन लोग सवार थे। विमान का संचालन एक प्रशिक्षु महिला पायलट कर रही थी। महिला पायलट की उम्र 22 साल है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित हैं। अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *