मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में फिर हुई हिंसा, उग्रवादियों ने 2 घर जलाए

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में फिर हुई हिंसा, उग्रवादियों ने 2 घर जलाए हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के इंफाल…

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में फिर हुई हिंसा, उग्रवादियों ने 2 घर जलाए

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में फिर हुई हिंसा, उग्रवादियों ने 2 घर जलाए
हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में हाल ही में फिर से हिंसा भड़क उठी है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां कम से कम दो घरों में आग लगा दी गई और आगजनी के दौरान कई राउंड गोलियां चलने की भी सूचना मिली है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वारदात बुधवार की दरमियानी रात को हुई है। पुलिस के मुताबिक उस समय लगभग 10:00 बजे रहे होंगे। जब पाटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथैल्मनबी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे बाद से इलाके में तनाव फैल गया हैं।

अग्निशमन सेवा कर्मियों ने काबू की आग

पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा बलों और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में जमा हुई मैतेई महिलाओं की भीड़ को सुरक्षा बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

अब तक इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की मौत

मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ किए जाने के बाद 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू हो गई थी। अब तक जातीय हिंसा में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इस हिंसा में सैंकड़ों लोग घायल हो गए। आपको बता दें मणिपुर की आबादी में मैतई लोगों की संख्या लगभग 53% है और वह ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि आदिवासी नाग और कुकी लोगों की संख्या 40% से कुछ अधिक है और यह लोग ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *